एक्सप्लोरर

Kedarnath News: केदारनाथ धाम में श्रद्धालु अब नहीं बना पाएंगे रील्स और वीडियो? BKTC ने किया विरोध

Kedarnath Temple Video: बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से की गई इस पहल का केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने भी स्वागत किया है. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि केदारनाथ धाम एक धार्मिक स्थल है.

Kedarnath Dham News: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में आये दिन बन रही रील्स वीडियो का केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने भी विरोध किया है और बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से वीडियो बनाने वालों पर रोक लगाने की पहल का स्वागत किया है. तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि मंदिर समिति की यह अच्छी पहल है. श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही होनी चाहिए. तीर्थ पुरोहितों ने यह भी मांग की कि धाम में एक अलग से रूम की व्यवस्था की जाए और मंदिर के अंदर प्रवेश करने से पहले तीर्थ यात्रियों के बैग, फोन आदि इस रूम में जमा करवाए जाए.

बीते कुछ दिनों में केदारनाथ धाम के अनेक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए. मंदिर के आगे अंगूठी पहनाने से लेकर मांग में सिंदूर भरने और मंदिर के गर्भ गृह में नोट उड़ाने के वीडियो जमकर वायरल हुए. कई भक्तों ने इस प्रकार के वीडियो पर नाराजगी जताई. तरह-तरह के वीडियो वायरल होने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति ने पुलिस को पत्र लिखकर इस प्रकार के वीडियो बनाने वालों पर नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की. 

बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से की गई इस पहल का केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने भी स्वागत किया है. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि केदारनाथ धाम एक धार्मिक स्थल है. केदारनाथ से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है. प्रत्येक वर्ष लाखों लोग यहां दर्शन करने आते हैं, लेकिन कुछ लोगों की गलत हरकतों के कारण भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचती है. इस प्रकार के कोई भी वीडियो नहीं बनने चाहिये, जिनसे भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचती हो.

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और केदारसभा के मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला ने कहा कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं के विपरीत वीडियो बनाए. जिस संबंध में मंदिर समिति ने पुलिस को पत्र लिखकर इस प्रकार के वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के इस निर्णय का तीर्थ पुरोहित समाज भी समर्थन करता है और इसमें मंदिर समिति के साथ ही पुलिस का पूरा सहयोग किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हम यात्रियों से भी यह अपील कर रहे हैं कि आप केदारनाथ धाम में आकर यहां की मर्यादा को बनाये रखें. तीर्थ यात्री धाम पहुंचकर ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों.

केदारनाथ धाम की परंपरा के खिलाफ वीडियो

केदारनाथ तीर्थ पुरोहित किशन बगवाड़ी का कहना है कि बद्री-केदार मंदिर समिति से वर्षों से यह मांग की जा रही है कि धाम में एक अलग से रूम की व्यवस्था होनी चाहिए, जहां मंदिर के भीतर जाने से पूर्व यात्री अपना आवश्यक सामान और फोन जमा करा दें. जो भी वीडियो वायरल हुये हैं, वह केदारनाथ धाम की परंपरा और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ हैं. मंदिर के भीतर जो वस्तुएं प्रतिबंधित हैं, उन्हें बिल्कुल न ले जाया जाए.

Kedarnath News: केदारनाथ धाम में जारी है लगातार बारिश, भीगने की वजह से बीमार पड़ रहे हैं श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget