एक्सप्लोरर

Kedarnath News: केदारनाथ धाम में जारी है लगातार बारिश, भीगने की वजह से बीमार पड़ रहे हैं श्रद्धालु

Kedarnath Dham Rain: पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान बारिश के बीच दिन और रात के समय अपने कंधों में लादकर चिकित्सालय तक पहुंचा रहे हैं.

Kedarnath Dham News: केदारनाथ धाम में लगातार बारिश जारी है. हालांकि बारिश के बावजूद भी तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. धाम में दर्शनों के लिये तीर्थ यात्रियों की लंबी लाइन लगी हुई है. वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के कारण धाम पहुंच रहे तीर्थ यात्री बीमार भी पड़ रहे हैं. बीमार पड़ रहे तीर्थ यात्रियों के लिये डीडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान देवदूत बन रहे हैं. सुरक्षा जवान बरसात में ही बीमार यात्रियों को कंधे पर लादकर चिकित्सालय तक पहुंचा रहे हैं.

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ धाम में इस बार मौसम कुछ ज्यादा ही मेहरबान है. जून माह तक जहां धाम में लगातार बर्फबारी होती रही. वहीं अब धाम में बारिश का दौर जारी है. हालांकि इस बार बर्फबारी और बारिश के बीच रिकार्ड 11 लाख 20 हजार से अधिक भक्त अभी तक बाबा के दर्शन कर चुके हैं. हालांकि मानसून सीजन शुरू होने पर धाम में आने वाले भक्तों की संख्या में कमी भी आ गई है. तमाम प्रकार की कठिनाईयों को झेलते हुए प्रत्येक दिन तीन हजार से अधिक भक्त केदारनाथ पहुंच रहे हैं.

पैदल मार्ग पर लगातार बारिश होने के कारण कई यात्री बारिश में भीगकर बीमार हो रहे हैं. ऐसे में पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान देवदूत बन रहे रहे हैं. जवान बारिश के बीच दिन और रात के समय अपने कंधों में लादकर चिकित्सालय तक पहुंचा रहे हैं. इस यात्रा सीजन में अभी तक 1 लाख 20 हजार से अधिक यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है, जबकि 4 हजार से अधिक यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. धाम में यात्रियों को बारिश से बचाने के लिये अस्थाई रेन शेल्टर भी लगा दिये गये हैं. अब यात्री इन रेन शेल्टरों के अंदर बारिश से बचते हुये दर्शन करने का इंतजार कर सकते हैं. फिलहाल आगामी दो माह तक धाम में लगातार बारिश होती रहेगी. ऐसे में यात्रियों को पैदल मार्ग पर संभल कर यात्रा करनी होगी और अपने साथ गर्म कपड़े, दवाईयां आदि ले जानी होंगी.

UP Politics: 'खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी...खीर खाओ', जयंत चौधरी के ट्वीट से यूपी की सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget