एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा शुरू होते ही भारी संख्या में केदारनाथ पहुंचे कांवड़िए, जय केदार के जयकारों से गूंज उठा धाम

Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा के शुरू होते ही भारी संख्या में कांवड़ यात्री केदारनाथ पहुंचने लगे हैं. इस दौरान बाबा केदार के जयकारों से धाम गूंज उठा.

Kedarnath Dham: कोरोना महामारी के कारण दो साल तक स्थगित रही कांवड़ यात्रा का आगाज इस बार केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ के साथ हुआ. कांवड़ यात्रा के शुरू होते ही भारी संख्या में कांवड़ यात्री केदारनाथ पहुंचने लगे हैं. इस दौरान बाबा केदार के दर्शनों के लिये कांवड़ यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही और सम्पूर्ण केदारनगरी जय भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठी. बता दें कि दो साल बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है. भोले के भक्त हजारों की संख्या में अपने आराध्य को जल चढ़ाने के लिये केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. 

बाबा केदार के दर्शन के लिए लगी है लंबी लाइनें
बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से सुनसान पड़ी केदारनगरी में भक्तों की खूब चहलकदमी होने लगी है और धाम का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है. धाम में चारों ओर बाबा केदार के भक्त दिखाई दे रहे हैं, जो सम्पूर्ण केदारनगरी को जय भोले के जयकारों से गुंजायमान कर रहे हैं. बाबा केदार के दर्शनों के लिये भक्तों की लंबी लाइन लग रही है. टोकन सिस्टम होने के बावजूद भक्त लाइन में लगकर बाबा के दर्शनों का इंतजार कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से भी केदारनाथ में रेन शेल्टर का निर्माण किया गया है, जिससे बारिश में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हो रही है.

केवल ढाई महीने में 8 लाख 80 हजार से अधिक भक्त दर्शन करने पहुंचे 
बारिश के बीच भी भोले के भक्त बाबा के दर्शनों के लिये लाइन में खड़े हो रहे हैं. पिछले दो साल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए मुश्किल भरे थे. क्योंकि कोरोना महामारी के कारण यात्रा दो सालों तक नहीं चल पाई, लेकिन इस बार एक बार फिर से यात्रा ने तेज गति से रफ्तार पकड़ दी है. केवल ढाई महीने के यात्रा सीजन में 8 लाख 80 हजार से अधिक भक्त केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया कि कांवड़ यात्रा और सावन माह की शुरूआत हो गई है. इस माह में भगवान शिव के भक्त एक तीर्थ से जल लाकर दूसरे तीर्थ में जल चढ़ाने के लिये पहुंचते हैं. जो भी भक्त इस माह भगवान शिव को जल चढ़ाता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

ये भी पढ़ें:-

Presidential Election 2022: ओम प्रकाश राजभर का राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा एलान, इस उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

Pit Bull Dog Lucknow: मालकिन की जान लेने वाले पिटबुल डॉग को कहां रखा गया? लाइसेंस नहीं दिखा पाया मालिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget