एक्सप्लोरर

Kedarnath News: केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज

Kedarnath News: इस घटना ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत और प्रमाणित एजेंसियों से ही यात्रा पैकेज और टिकट बुक कराएं

चारधाम यात्रा के पावन अवसर पर देशभर से उत्तराखंड पहुंचे श्रद्धालुओं की आस्था को ठगों ने निशाना बना लिया. केदारनाथ धाम जाने के लिए हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर एक ट्रैवल एजेंसी ने आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं से हजारों रुपये की ठगी कर ली. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन नामजद व्यक्तियों और एक अज्ञात हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना गुप्तकाशी पुलिस को सोमवार सुबह शिकायत प्राप्त हुई कि पेंटा रत्नाकर पुत्र रामचंद्र मुथी, निवासी कासिबुग्गा, पलासा, श्रीकाकुलम जिला, आंध्र प्रदेश अपने समूह के साथ चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आए थे. उन्होंने दिल्ली की एक ट्रैवल एजेंसी सहारा टूर एंड ट्रैवल्स के माध्यम से यात्रा पैकेज बुक कराया था, जिसमें केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट का भी प्रावधान बताया गया था. पैकेज के तहत 15 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से टिकट का भुगतान पहले ही कर दिया गया था.

एजेंसी के लोग मौके से गायब
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वे गंगोत्री यात्रा के बाद गुप्तकाशी पहुंचे, तो एजेंसी से जुड़े लोगों ने उन्हें बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट के लिए उन्हें 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति अतिरिक्त देने होंगे. मजबूरी में उन्होंने बताए गए अलग-अलग फोन पे खातों में यह राशि भेज दी. लेकिन जब अगले दिन सुबह वे केदारनाथ धाम जाने के लिए तैयार हुए, तो उन्हें कोई टिकट नहीं दिया गया और एजेंसी के लोग मौके से गायब हो गए.

पेंटा रत्नाकर की शिकायत पर गुप्तकाशी थाने में मुकदमा संख्या 17/2025 धारा 318(4), 61 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है. इस मामले में मनीष कुमार पुत्र ईश्वर कुमार निवासी पहाड़गंज, भारतनगर, दिल्ली; पोटनोरू रामाराव पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ निवासी गांधी नगर, पारालाकेमुंदी, गजपति (ओडिशा); आशीष निवासी 12ए सरस्वती मार्ग, करोलबाग (दिल्ली), जो सहारा टूर एंड ट्रैवल्स दिल्ली से जुड़े बताए गए हैं, को नामजद किया गया है. इसके अतिरिक्त एक अज्ञात हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इसी तरह की ठगी अन्य यात्रियों के साथ भी की गई है.

महेंद्र भट्ट ने की जातिगत जनगणना के फैसले की तारीफ, कहा- कल्याणकारी योजनाओं को मिलेगा बल

इस घटना ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत और प्रमाणित एजेंसियों से ही यात्रा पैकेज और टिकट बुक कराएं, ताकि ठगी जैसे मामलों से बचा जा सके. प्रशासन ने भी कहा है कि ऐसे मामलों पर सख्ती से नजर रखी जाएगी और दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget