एक्सप्लोरर

केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग शुरू होते ही फुल, यूकाडा की जांच में खुलासा, 1087 टिकट टूर ऑपरेटरों के जरिए बुक

यूकाडा के अधिकारियों ने बताया कि टूर ऑपरेटरों द्वारा बड़ी संख्या में टिकट बुक किए जाने की प्रक्रिया को लेकर जल्द ही समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ी तो नियमों में बदलाव भी किया जा सकता है.

Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेली सेवा टिकटों की बुकिंग में इस बार भी तीर्थयात्रियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी द्वारा बुकिंग पोर्टल खोले जाने के महज एक घंटे के भीतर दो मई से 30 मई तक के सभी टिकट फुल हो गए. इस पूरे मामले की पड़ताल अब उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने की है. 

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कुल 1044 हेली टिकटों में से 1087 टिकटों की बुकिंग टूर ऑपरेटरों के जरिए करवाई गई, जबकि 6148 टिकट तीर्थयात्रियों ने स्वयं बुक किए हैं. यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि बुकिंग शुरू होते ही देशभर से तीर्थयात्रियों ने टिकट बुक कराए. हालांकि टिकट इतनी तेजी से खत्म हो जाने के कारण कई लोगों को निराशा भी हाथ लगी. 

23 हजार से ज्यादा बुकिंग
इस पर यूकाडा ने आईआरसीटीसी पोर्टल से बुकिंग का पूरा डेटा प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया और उसके बाद बुकिंग कराने वाले लोगों से सीधे कॉल सेंटर के जरिए संपर्क साधा. जांच में यह बात सामने आई कि कुछ टूर ऑपरेटरों ने एक साथ बड़ी संख्या में टिकट बुक कर लिए, जिससे आम तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग में कठिनाई हुई. यूकाडा के अनुसार, कुल 1044 हेली टिकटों के जरिए अब तक कुल 23,176 तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए बुकिंग करवाई है. 

इनमें से पांच टिकट विदेशों से बुक किए गए हैं, जबकि देश के लगभग सभी राज्यों से श्रद्धालुओं ने टिकट बुक किए हैं. यूकाडा के अधिकारियों ने बताया कि टूर ऑपरेटरों द्वारा बड़ी संख्या में टिकट बुक किए जाने की प्रक्रिया को लेकर जल्द ही समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ी तो नियमों में बदलाव भी किया जा सकता है, ताकि आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके. 

अयोध्या: अवध यूनिवर्सिटी में शराब पीते पकड़े गए अतिथि शिक्षक, दो डॉक्टर भी नशे में मिले

बढ़ रही हेली टिकटों की बुकिंग मांग
बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यूकाडा द्वारा निगरानी को और सख्त किया जा रहा है. इस बीच राज्य सरकार ने भी बुकिंग प्रणाली में सुधार की दिशा में कदम उठाने के संकेत दिए हैं. पर्यटन सचिव ने कहा है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो टूर ऑपरेटरों की भूमिका सीमित की जाएगी और बायोमेट्रिक अथवा आधार प्रमाणीकरण जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा सकती हैं, ताकि टिकट की कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके.

उल्लेखनीय है कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा हर साल तीर्थयात्रियों के लिए राहत का जरिया बनती है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो स्वास्थ्य या उम्र संबंधी कारणों से पैदल यात्रा नहीं कर सकते. लेकिन बीते कुछ वर्षों से हेली टिकटों की बुकिंग में टूर ऑपरेटरों की बढ़ती भूमिका और टिकटों की कालाबाजारी चिंता का विषय बनी हुई है.

यूकाडा की इस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और यात्रियों के अनुकूल बनाया जाएगा, जिससे हर श्रद्धालु को हक के आधार पर सेवा मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget