एक्सप्लोरर

Kedarnath Helicopter Crash: मृतकों के शवों को परिजनों तक पहुंचाने में जुटी सरकार, सात लोगों की हुई थी मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी 7 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों के पास भेजने में जुट गई.

Uttarakhand Helicopter Crash: केदारनाथ (Kedarnath) के पास गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी सात लोगों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद उत्तराखंड सरकार उन्हें उनके परिजनों के पास भेजने में जुटी है. रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह परिहार ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल से शवों को निकाल कर रुद्रप्रयाग लाया गया जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ.

इन जगहों पर शव को पहुंचाया गया

रुद्रप्रयाग की उप जिलाधिकारी अर्पणा ढौंडियाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग से सभी शवों को उनके परिजनों के पास भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि गुजरात की दो मृत युवतियों के परिजन हरिद्वार पहुंच गए हैं और उनके अनुरोध पर उनके शव हरिद्वार पहुंचा दिए गए हैं.

ढौंडियाल ने बताया कि अन्य चार शवों को ऋषिकेश के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डा भेजा गया है जहां से उन्हें उनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है. तीन शव चेन्नई भेजे जा रहे हैं जबकि एक शव अहमदाबाद भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य ने विमान से शवों को चेन्नई और अहमदाबाद भेजने का प्रबंध किया है.

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए पायलट अनिल कुमार के शव को मुंबई भेजने की व्यवस्था आर्यन एविएशन कंपनी स्वयं कर रही है. गौरतलब है कि गुजरात और तमिलनाडु के श्रद्धालुओं को केदारनाथ से लेकर लौट रहा निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गयी थी.

पहाड़ी से टकराने के बाद हुआ था हादसा

हादसे की वजह पहली नजर में घने कोहरे के कारण कम दृश्यता बतायी जा रही है. पहाड़ी से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर टुकड़ों में टूट गया था और उसमें आग लग गयी थी. हालांकि, उत्तराखंड सरकार ने कारण का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा की है.

घटना की जांच रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी करेंगे. इस बीच, हादसे की तकनीकी जांच के लिए नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के विशेषज्ञों की एक टीम भी उत्तराखंड पहुंच गयी है.

Uttarakhand News: 22 अक्टूबर से हल्के वाहनों के लिए खुल जाएगा सुखरौ पुल, विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव
मुजफ्फरनगरः वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा में हंगामा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता में नोकझोंक
मुजफ्फरनगरः वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा में हंगामा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता में नोकझोंक

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget