एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham Yatra 2024: ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रही इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा, सुरक्षा और सुविधाओं का था विशेष प्रबंध

इस वर्ष केदारनाथ धाम की यात्रा में प्राकृतिक आपदा के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई. प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के प्रयासों से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा गया.

kedarnath dham yatra 2024: केदारनाथ धाम की इस वर्ष की यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रही है. प्राकृतिक आपदा के बावजूद, श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई,बल्कि उनके हौसले और धार्मिक भावना ने कठिनाईयों का सामना किया.राज्य प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के प्रबंध पर विशेष ध्यान दिया,जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली.

आपदा के बावजूद इस साल तीर्थयात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आए, और यह संख्या करीब 16 लाख 52 हजार से अधिक रही. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि जुलाई में आई आपदा के बाद भी प्रशासन की तत्परता से यात्रा मार्ग को एक महीने से कम समय में सुचारू कर दिया गया. यात्रा मार्ग और केदारनाथ धाम में फंसे लगभग 15 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.इस कठिन परिस्थिति में भी श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही और उन्होंने धाम में आकर बाबा के दर्शन किए.

घोड़े और खच्चरों का काफी उपयोग हुआ
इस यात्रा सीजन में घोड़े और खच्चरों का उपयोग भी काफी हुआ. जिससे संबंधित व्यवसाय में भी भारी लाभ हुआ.नोडल अधिकारी यात्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने बताया कि 4 लाख 79 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने घोड़े-खच्चरों का सहारा लेकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, जिससे कुल 1 अरब 31 करोड़ 17 लाख रुपए का व्यवसाय हुआ. इसमें से 7 करोड़ से अधिक की राजस्व की प्राप्ति हुई, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला और रोजगार का अवसर भी उत्पन्न हुआ.

विदेश से भी पहुंचे थे श्रद्धालु
हेली सेवाओं का भी इस यात्रा में बड़ा योगदान रहा. जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि 1 लाख 28 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने हेली सेवाओं के माध्यम से यात्रा की. हेली कंपनियों ने इस दौरान लगभग 1 अरब 10 करोड़ रुपए का व्यवसाय किया, जिससे यह साबित होता है कि तीर्थयात्रियों के लिए यह एक लोकप्रिय और समय बचाने वाला विकल्प बना.इस वर्ष की यात्रा में न केवल देश के विभिन्न राज्यों से बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे. इस बार केदारनाथ धाम में 249 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी बाबा के द र्शन किए.

 स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा ध्यान रखा गया
यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया. प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल सिंह गुसांई के अनुसार इस यात्रा सीजन में 1 लाख 98 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया. इनमें से 1 लाख 57 हजार से अधिक पुरुष और 41 हजार से अधिक महिलाएं शामिल रहीं. कठिन परिस्थितियों के बावजूद, 15 हजार से अधिक लोगों को ऑक्सीजन दी गई और कई श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग भी की गई.आपातकालीन स्थिति में 218 लोगों को एंबुलेंस से और 90 श्रद्धालुओं को हेली सेवा से हायर सेंटर रेफर किया गया.

ये भी पढ़ें: UP ByPolls 2024: मीरापुर उपचुनाव में मुजफ्फरनगर दंगे की एंट्री, योगी के मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने पूर्व सांसद कादिर राणा को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget