एक्सप्लोरर

केदारनाथ धाम में कल से नि:शुल्क हेली सेवा का होगा संचालन, जानें किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ

केदारनाथ धाम के लिए शेरसी हेलीपैड़ से स्थानीय लोगों के लिए मुफ्त हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है. यह सेवा कल से शुरू होगी और इसका लाभ धाम में व्यवसाय करने वाले व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिलेगा.

Kedarnath Free Heli Services : शेरसी हेलीपैड़ से केदारनाथ धाम तक स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क हेली सेवाए शुरू की जा रही है. केदारनाथ धाम में व्यवसाय कर रहे व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क हैली सेवा का संचालन कल से संचालित होगा. इसके लिए इच्छुक व्यापारियों से उनका विवरण उपलब्ध कराने की अपील की गई है.

आपको बता दें कि बीती 31 जुलाई को केदारघाटी में हुई ओलावृष्टि के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा अवरुद्ध हो गई थी. हालांकि इस बीच राज्य सरकार के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को पुनः संचालित करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए गए. जिसके बाद धीरे-धीरे केदारनाथ धाम की यात्रा पुनः पटरी पर आने लगी है. वहीं द्वितीय चरण की यात्रा आगामी 15 सितंबर से संचालित होना शुरू हो जाएगी. जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु विशेष रूप से हेली का संचालन किया जा रहा है. 

क्या बोले पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे
राहुल चौबे ने यह भी कहा कि अतिवृष्टि के बाद ऐसे व्यापारी जो केदारनाथ में स्वयं का व्यवसाय कर रहे थे, तथा उनका रेस्क्यू कर वापस लाया गया था. उनके लिए कल से निःशुल्क हेली सेवा प्रारंभ की जा रही है. इस विशेष हेली सेवा का संचालन हिमालय शेरसी हैलीपैड़ से किया जाएगा. उन्होंने इच्छुक स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग केदारनाथ में दर्शन करने अथवा अपना व्यवसाय हेतु जाना चाहते हो वो अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज सहित अपना संपूर्ण विवरण संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराएं. 

राज्य सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़ी
फ्री हेली सर्विस का मकसद केदारनाथ धाम लोगों को दर्शन के साथ-साथ वहा उनका कारोबार दोबारा स्थापित करने में मदद करना भी है. राज्य सरकार चाहती हैं कि लोगो को ये न लगे की राज्य सरकार को उनकी परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है. राज्य सरकार हमेशा अपने लोगों के साथ खड़ी है, इसके लिए फ्री हेली सेवा शुरू की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: माता वैष्णो देवी धाम तक जाने वाली ट्रेन की आज से शुरुआत, लंबे समय से थी श्रद्धालुओं की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'समाजवाद छोड़ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल पड़े अखिलेश यादव', AIMIM का सपा मुखिया पर बड़ा हमला
'समाजवाद छोड़ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल पड़े अखिलेश यादव', AIMIM का सपा मुखिया पर बड़ा हमला
यूपी में मानसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
यूपी में मानसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Embed widget