एक्सप्लोरर

केदारनाथ धामः अब तक करीब सवा लाख भक्तों ने किए दर्शन, जानिए कब बंद होंगे कपाट

केदारनाथ धाम की यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. अब तक करीब सवा लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं. जल्द ही धाम के कपाट बंद होंगे.

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. आगामी 16 नवम्बर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर केदारनाथ के कपाट बंद होंगे. कपाट बंद होने से पूर्व धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. दर्शनों के लिए लंबी लाइन लगी हुई है. भारी ठंड के बावजूद भक्त सुबह से ही बाबा के दर्शनों के लिये लंबी कतारें लग रही हैं. अब तक एक लाख पन्द्रह हजार भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. इन दिनों बाबा केदार के दरबार में तीन हजार के करीब तीर्थयात्री हर दिन पहुंच रहे हैं. केदारनाथ में सुबह और शाम के समय बर्फबारी होने से मौसम काफी सर्द हो गया है. इसके बावजूद यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद यात्री भारी संख्या में बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. भारी ठंड के बावजूद यात्री सुबह से ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं. केदारनाथ मंदिर परिसर बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान है. अब लगभग एक सप्ताह की यात्रा शेष है, लेकिन भक्तों की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है. भक्त पैदल मार्ग के अलावा हेली सेवाओं से बाबा के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं. अगले वर्ष अच्छी यात्रा का अनुमान अंतिम चरण में बढ़ रही यात्रा को देखकर संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले वर्ष की यात्रा अच्छी रहेगी. इस वर्ष की यात्रा पर कोरोना महामारी का व्यापक असर पड़ रहा है. पिछले यात्रा सीजन में दस लाख से अधिक यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किये थे. यदि इस बार कोरोना महामारी न फैलती तो दस लाख से अधिक यात्रियों के धाम में पहुंचने के आसार थे. बाबा के दर्शनों को आ रहे भक्त केदरनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित अंकित शुक्ला ने कहा कि अंतिम चरण की यात्रा में भारी संख्या में यात्री बाबा के दर्शनों के लिये आ रहे हैं. हालांकि भक्तों को अभी मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन बावजूद इसके भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं है. यात्रा चलने से लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुये हैं. ये भी पढ़ेंः बाराबंकीः अवैध शराब के लिए मशहूर हो गया था ये गांव, अब महिलाओं ने बदली पहचान पीलीभीतः 70 पार के बुजुर्गों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, पुलिस पर उठे सवाल तो मानी गलती 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget