एक्सप्लोरर

बाराबंकीः अवैध शराब के लिए मशहूर हो गया था ये गांव, अब महिलाओं ने बदली पहचान

बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक की एक पहल ने अवैध शराब के कारोबार की दलदल में फंसे गांववालों को आत्मनिर्भर बनने की नई राह दिखाई.

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की एक छोटी सी पहल ने अवैध शराब के दलदल में फसें गांववालों को निकाल कर उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया. एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी से न सिर्फ उन्हें जिंदगी जीने का एक अच्छा मौका मिल गया बल्कि अब उनके बच्चों का भी भविष्य उज्जवल दिखने लगा है.

दरअसल, कच्ची शराब बनाने वाली गांव की महिलाएं अब मधुमक्खी पालन के जरिए शहद बेच रही हैं. इतना ही नहीं मधुमक्खी के छत्तों से निकलने वाले मोम के भी दीये बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं.

जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हीं महिलाओं द्वारा बनाये गए चैनपुरवा गांव के 51 हज़ार दीयों से बाराबंकी में दीप उत्सव मनाया गया. दीप उत्सव कार्यक्रम में गांव की महिलाओं के साथ यहां की वो लड़कियां भी शामिल दिखी, जो वास्तव में बदलाव होने से काफी खुश हैं.

शराब के धंधे के लिए कुख्यात था गांव दरअसल, बाराबंकी जिले में अवैध शराब के धंधे के लिए सूरतगंज का चैनपुरवा गांव जाना जाता था. लेकिन अब यहां की महिलाओं के स्वावलंबी होने के संकल्प से कुछ अलग ही बन गया है. ये महिलाएं कच्ची शराब बनाने और बेचने के कारोबार को ना करने के संकल्प के बाद बाराबंकी डीएम डॉ आदर्श सिंह और एसपी डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी की मिशन कायाकल्प मुहिम से जुड़ गईं.

दीपोत्सव का आयोजन नई राह चुनने वाली महिलाओं के हाथों से बनाये गए 51 हज़ार दीयों से जीआईसी मैदान में दीपोत्सव का आयोजन किया गया. जिस आयोजन में चैनपुरवा गांव की महिलाओं को ही मुख्य अतिथि बनाया गया था. पुलिस प्रशासन और लखनऊ की एक संस्था की ओर से आयोजित होने वाले दीपोत्सव की थीम महिला सशक्तिकरण पर आधारित थी.

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के सराहनीय प्रयासों से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन माना जा रहा है. जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने भी कच्ची शराब के कारोबार को छोड़कर शहद और मोम के दीए बनाने वाली महिलाओं को उत्साहवर्धन किया. इस दीपावली में भगवान राम की अयोध्या में भी होने वाले दीपोत्सव में चैनपुरवा गांव के दिए रोशनी बिखेरेंगे. खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस अच्छी पहल की सराहना की है.

ये भी पढ़ेंः

मसूरीः बीजेपी सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट, बोले- फेल साबित हुई है त्रिवेंद्र सरकार पीलीभीतः पेड़ से जा टकराई व्यापारी की गाड़ी, तीन की मौत, चार लोग हुए घायल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget