एक्सप्लोरर

Uttarakhand: केदारनाथ धाम में वायरल वीडियो पर उठ रहे सवाल, मंदिर समिति ने पुलिस से की ये मांग

Kedrarnath Dham: केदारनाथ धाम के वायरल वीडियो पर तीर्थ पुरोहित समाज ने पुलिस और मंदिर समिति सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर समिति के द्वारा किये जा रहे व्यवस्था के दावे धाम में दिखाई नहीं दे रहे हैं.

Rudraprayag: उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित विश्व विख्यात केदारनाथ धाम (Kedrarnath Dham) से लगभग हर रोज कोई रील सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है. बीते दिनों मंदिर परिसर में एक यूट्यूबर द्वारा अपने ब्वायफ्रेंड को अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था, ये वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसको जमकर ट्रोल किया. इसी तरह की एक और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति मंदिर के आगे महिला की मांग भरता नजर आ रहा है. इस तरह की वीडियो मंदिर समिति आपत्ति जताते हुए पुलिस को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई करने की मांग की है. 

इस मामले पुलिस ने कहा कि वीडियो बनाने वालों पर नजर रखी जा रही है. मौके पर वीडियो बनाते हुये पाये जाने वालों के खिलाफ आपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस तरह के मामलों पर तीर्थ पुरोहित समाज ने पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं. 

इन वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में मोबाइल फोन ले जाने और वीडियो बनाने पर रोक है. इस बैन के बावजूद आए दिन मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखी जा सकती हैं. कुछ दिनों पहले एक महिला द्वारा बाबा केदार के लिंग पर जमकर नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ती जताई थी. इसके बाद बद्री-केदार मंदिर समिति ने कार्यवाही का आश्वासन दिया था. इस मामले के बाद यूट्यूबर महिला की ब्वायफ्रेंड को प्रपोज करने और एक व्यक्ति द्वारा महिला की मांग भरने की वीडियो वायरल होने के बाद, इस मामले ने तूल पकड़ लिया. 

वायरल वीडियो के हाद मंदिर समिति एक्शन में

वीडियो के वॉयरल होने के बाद कई लोगों ने उनकी आस्था को ठेस पहुंचने का आरोप लगा रहे हैं. नेटीजंस ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि केदारनाथ अब मोक्ष धाम नहीं, बल्कि पिकनिक क्षेत्र बनकर रह गया है. लोग यहां दर्शन के लिए नहीं बल्कि रील्स और ब्लॉग बनाने के लिए पहुंच रहे हैं. भक्तों की ओर से कड़ी आपत्ति जताये जाने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति भी एक्शन में आ गई है. मंदिर समिति ने पुलिस को पत्र लिखकर इस प्रकार की वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. मंदिर के बाहर से लेकर गर्भगृह तक पुलिस और बद्री- केदार मंदिर समिति के लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी मंदिर के अंदर के भी वीडियो वायरल होने पर लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं. 

क्या कहना है पुलिस का?

पूरे मामले में अब पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ विशाखा भदाणे का कहना है कि मंदिर समिति की ओर से पुलिस को एक पत्र दिया गया है. पत्र में मंदिर समिति ने वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस द्वारा पहले से ही ऑपरेशन मर्यादा के तहत इस प्रकार के वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की गश्त टीम मंदिर के बाहर और अंदर नजर बनाये हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर के अंदर प्रवेश करने से पहले पुलिस की ओर से सभी भक्तों के फोन बंद कराये जाते हैं. मंदिर के गर्भगृह में फोन का प्रयोग करने पर पहले से ही पाबंदी है.

मंदिर समिति के दावे पर तीर्थ पुरोहित समाज ने उठाये सवाल

तीर्थ पुरोहितों ने पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर समिति की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. केदारसभा के पूर्व अध्यक्ष किशन बगवाड़ी ने कहा कि तीर्थयात्री बेरोक-टोक मंदिर के गर्भगृह में मोबाइल फोन लेकर जा रहे हैं. जिस व्यवस्था की बात मंदिर समिति कह रही है, ऐसी कोई भी व्यवस्था धाम में दिखाई नहीं दे रही है. पुलिस प्रशासन भी कुछ नहीं कर पा रहा है. जवान भी धाम में मुंह तांकने तक सीमित रह गये हैं. कोई भी तीर्थ यात्रियों को मोबाइल अंदर ले जाने से नहीं रोक रहा है. 

ये भी पढ़ें: Mussoorie News: मसूरी में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाथरस के मानवेंद्र सिंह ने मेहनत और लगन से UPPSC में किया कमाल, बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
हाथरस के मानवेंद्र सिंह ने मेहनत और लगन से UPPSC में किया कमाल, बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
Meerut News: मेरठ में जहरीली शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत? पुलिस ने ठेके से लिए सैंपल
मेरठ में जहरीली शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत? पुलिस ने ठेके से लिए सैंपल
बागपत की केमिकल इंडस्ट्री पर युद्ध का असर, फैक्ट्रियां बंद, करोड़ों के निर्यात पर संकट
बागपत की केमिकल इंडस्ट्री पर युद्ध का असर, फैक्ट्रियां बंद, करोड़ों के निर्यात पर संकट
Haridwar News: अर्ध कुंभ से पहले हरिद्वार में बड़ा एक्शन, ज्वालापुर से हटेंगी मीट की दुकानें, प्रशासन सख्त
अर्ध कुंभ से पहले हरिद्वार में बड़ा एक्शन, ज्वालापुर से हटेंगी मीट की दुकानें, प्रशासन सख्त

वीडियोज

Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
चंडीगढ़: BJP हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI साजिश का खुलासा
चंडीगढ़: BJP हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI साजिश का खुलासा
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यात्री को फ्लाइट से दिखा चांद पर जाता रॉकेट, कैमरे में कैद नजारा देख नासा भी रह गया हैरान, वीडियो वायरल
यात्री को फ्लाइट से दिखा चांद पर जाता रॉकेट, कैमरे में कैद नजारा देख नासा भी रह गया हैरान
Embed widget