एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट

Mussoorie Heavy Rain: मसूरी में भारी बारिश के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट रहने को कहा है.

Mussoorie Weather: पहाड़ों की रानी मसूरी (Mussoorie) में तेज बारिश (Heavy Rain) से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. भारी बारिश के कारण स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मसूरी देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (Mussoorie Dehradun National Highway) के 707 ए पर जेपी बैंड के नजदीक लैंडस्लाइड के कारण मार्ग काफी देर तक बाधित रहा, इससे सड़कों के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. 

भारी बारिश के कारण मसूरी में कई जगह प्राकृतिक नालों के बंद होने के कारण, बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया. इससे रोजाना इस्तेमाल की कई चीजें खराब हो गई, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य नाला बंद होने की ये समस्या लंढौर बुच्चड खाने क्षेत्र की है, प्राकृतिक नाला बंद हो जाने के कारण पानी ओवर फ्लो होकर बस्तियों में जाने लगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार क्षेत्रीय सभासद और प्रशासन से नालों को खुलवाने गुहार लगाई गई है, लेकिन बेपरवाह प्रशासन और नगर पालिका ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. बारिश का पानी घरों में जाने से परेशान लोगों ने जल्द से जल्द नालों को खुलवाने की प्रशासन से मांग की है.

डैंजर जोन चिन्हित कर किए जाएं सुरक्षा के इंतेजाम- स्थानीय निवासी

स्थानीय लोगों को मुताबिक मसूरी देहरादून मार्ग पर प्रशासन और नगर पालिका गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन जोन बना हुआ है, बारिश के मौसम में यहां लगातार पहाड़ी के टुकड़े गिरते हैं.  जिससे हमेशा बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की लैंडस्लाइड वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर सुरक्षा के इंतेजाम किए जाएं. 

नालों के बंद होने की सभासद ने बताई ये वजह

इस संबंध में नगर पालिका की सभासद जसबीर कौर ने बताया कि उनके वार्ड में कई जगह नालों में जल निगम द्वारा पेयजल की पाइपों बिछा दी गई है, जिसकी वजह से नाले बंद हो गए हैं. ऐसे में बारिश का पानी नाले की बजाय पानी सड़को से बह कर लोगों की घरों में जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. 

भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन जारि किया अलर्ट

बता दें मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे में में मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी आपदा से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके.

ये भी पढ़ें: Video: हरिद्वार में फरिश्ता बना SDRF का जवान, देखिए कैसे डूबते कांवड़िए की बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget