एक्सप्लोरर

केदारनाथ हेली सेवा के लिए 8 मई से शुरू होगी बुकिंग, इन स्टेप्स को फॉलो कर पा सकेंगे टिकट

Char Dham Yatra: केदारनाथ धाम हेली सेवा के लिए 8 मई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी. तीर्थयात्रियों से आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करने को कहा गया है.

Kedarnath Dham Heli Booking Service: केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यू-काडा) ने हेली सेवा की टिकट बुकिंग के दूसरे चरण की पूरी तैयारियां कर ली हैं. बुधवार, 8 मई को दोपहर 12 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी. इस स्लॉट में एक जून से 22 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी.

इससे पहले यूकाडा ने 8 अप्रैल को बुकिंग का पहला स्लॉट खोला था, जिसमें 2 मई से 30 मई तक की यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध कराए गए थे. पहले चरण में महज एक घंटे में सभी टिकट बुक हो गए थे, जिससे तीर्थयात्रियों के बीच हेली सेवा की मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है.

हेली टिकट बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण अनिवार्य
हेली टिकट बुक करने के लिए यात्रियों का यात्रा पंजीकरण (यात्रा रजिस्ट्रेशन) होना अनिवार्य है. केवल उन्हीं यात्रियों को बुकिंग की अनुमति मिलेगी जिन्होंने चारधाम यात्रा के लिए वैध पंजीकरण कराया है. टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को यात्रा तिथि, आधार नंबर, और अन्य आवश्यक जानकारियां वेबसाइट पर दर्ज करनी होंगी.

यू-काडा द्वारा अधिकृत यह हेली सेवा केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा से बचने का एक सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प है. हर साल हजारों श्रद्धालु इस सेवा का उपयोग करते हैं, खासकर बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम यात्री.

अधिकृत वेबसाइट से टिकट बुक करने की अपील
प्राधिकरण ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइट से ही टिकट बुक करें और किसी भी फर्जी एजेंट या वेबसाइट से सतर्क रहें. टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही अपलोड कर दिए गए हैं इस बार भी पहले की तरह हेली टिकटों की बुकिंग में भारी भीड़ की संभावना है, इसलिए इच्छुक तीर्थयात्री समय पर वेबसाइट पर लॉगइन कर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: मौलाना यासूब ने भारतीय सेना को किया सैल्यूट, कहा- 'खामोशी को समझा जा रहा था कमजोरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
Ram Mandir Case Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी
Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget