एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में अब तक 96 श्रद्धालुओं की मौत, हार्ट अटैक के अलावा ये भी है मृत्यु की वजह

Kedarnath Yatra 2023: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खराब होने पर तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार हो रहा है.

Kedarnath Dham Devotees Died: केदारनाथ धाम की यात्रा में अभी तक 96 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है. अधिकांश तीर्थ यात्रियों की मौत हार्ट अटैक और ठंड लगने से हुई है. प्रशासन की ओर से यात्रियों से लगातार गर्म कपड़े, रेनकोट और आवश्यक दवाई साथ लेकर यात्रा करने की अपील की जा रही है. अभी तक केदारनाथ यात्रा पर आने वाले 96 तीर्थ यात्री हार्ट अटैक और ठंड से अपनी जान गंवा चुके हैं. अब धीरे-धीरे गर्मी समाप्त हो रही है और पहाड़ों में ठंड शुरू हो गई है.

अब ऐसे में यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को संभलकर यात्रा करने की जरूरत है. खासकर 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की जरूरत है. अधिकांश बुजुर्ग तीर्थ यात्री ही हार्ट अटैक और ठंड का शिकार हो रहे हैं. यात्रा करने से पहले यात्रियों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराते हुए गर्म कपड़े, रेन कोट, आवश्यक दवाई साथ में जरूर ले जानी होगी. केदारनाथ धाम में अब ठंड भी अधिक बढ़ गई है. अभी तक लगभग सात हजार यात्रियों को आक्सीजन की सुविधा दी गई है, जबकि बीस से अधिक यात्रियों को एयर लिफ्ट किया गया है.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया की यात्री अपने साथ गर्म कपड़े साथ लेकर चलें. इसके साथ ही रुक-रुक कर यात्रा करें, उन्होंने बताया कि यात्रा में अभी तक 96 यात्रियों की मौत हो चुकी है. बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अब तक ओपीडी और आकस्मिक सुविधाओं सहित 1 लाख 91 हजार श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget