एक्सप्लोरर

Kedarnath ByPolls 2024: भाषण के दौरान भावुक हुईं BJP प्रत्याशी आशा नौटियाल, CM धामी की आंखें भी हुईं नम

Uttarakhand News: केदारनाथ उपचुनाव के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार चुनावी सभा कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में जनता से वोट की अपील कर रहे हैं. सीएम धामी ने शनिवार को दो जनसभा की.

Kedarnath By Polls 2024: केदारनाथ उपचुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. चुनावी सभा और रैलियों का दौर चरम पर है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) भी लगातार भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं. शनिवार को उन्होंने विधानसभा में दो जन सभाओं को संबोधित किया, इससे पहले केदारघाटी के सुप्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर में आशीर्वाद भी लिया. जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनने के लिए दूर- दराज से लोग पहुंचे हुए थे.

अपने सरल स्वभाव और सादगी के लिए जनता के बीच लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. शनिवार को भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत को याद करते हुए अपने भाषण के दौरान वह भावुक हो गई. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शैलारानी रावत ने जिस प्रकार से केदारनाथ विधानसभा की सेवा की है, उसी भाव को सशक्त करते हुए केदारनाथ की बेटी आशा नौटियाल भी समर्पित होकर कार्य करेंगी. हमारी डबल इंजन सरकार ने पहले भी इस क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकास कार्य सम्पादित किए हैं और भविष्य में भी हम पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ केदारनाथ के विकास के लिए समर्पित रहेंगे. 

कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर हमेशा सवाल खड़ी करने वाली कांग्रेस अब रंग बदल कर जनता को भ्रमित कर रही है. पहले इन्होंने देश के मंदिरों पर राजनीति की और अब केदारनाथ धाम पर राजनीत कर रहे हैं. केदारनाथ मंदिर यहां वहां ले जाने की बात कह रहे हैं और यात्रा को प्रभावित करने की बात कर रहे हैं. लेकिन बाबा केदारनाथ को उनके धाम से कोई कहीं नहीं ले जा सकता.  आशा नौटियाल को भावुक होता देख मुख्यमंत्री भी खुद को रोक न सके और उनकी आँखें भी नम हो गई.

केदार बाबा सबके हृदय को पहचानते हैं- माहरा
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आंसुओं में नहीं जाना है. अंकिता भंडारी मामले में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कोई आंसू नहीं बहाए. अपनी सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाई और आज चुनाव जीतने के लिए आंसू बहाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि केदार बाबा सब जानते हैं, वे ईश्वर हैं, सबके हदय को पहचानते हैं.

ये भी पढ़ें: बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर खुद ही बंट गई BJP? सीएम योगी के बयान से इन नेताओं ने किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget