एक्सप्लोरर

Kaushambi News: पति से हुआ विवाद तो महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, घंटों बाद पुलिस ने शव निकाला बाहर

Husband Wife Dispute in Kaushambi: पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से महिला का शव बाहर निकाला.

UP Crime News: कौशांबी में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से विवाहिता का शव बरामद कर लिया है. पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूद कर जान दे दी थी. महिला का शव रात भर कुएं में पड़ा रहा. ग्रामीणों को सुबह घटना की जानकारी हुई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से महिल का शव बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विवाहिता के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. चित्रकूट जनपद के चकौर गांव की रहनेवाली 20 वर्षीय नीता देवी का विवाह हुए दो साल हुआ था. पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबसरावां निवासी कमल किशोर से महिला की शादी हुई थी.

पति से विवाद के बाद पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान

शादी के चंद दिनों बाद दंपति में विवाद होने लगे थे. रविवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. पत्नी ने नाराज होकर गांव के बाहर कुएं में छलांग लगा दी. विवाहिता के कुएं में डूबने से परिजन बेखबर थे. सुबह ग्रामीणों के कुएं की तरफ जाने पर मामले की जानकारी हुई. ग्रामीणों ने पश्चिमसरीरा पुलिस को सूचना दी. मौके पर पश्चिमशरीरा पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने मशक्कत के बाद नीता का शव कुएं से बाहर निकाला.

मशक्कत के बाद पुलिस को मिला विवाहिता का शव 

मौत की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया. पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में कल पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था. पत्नी घर से सौ मीटर दूर जाकर कुएं में कूद गई थी. महिला का कुएं से शव मिल गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मायके वालों को बुलाया गया है. मायके वालों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज आगे की कार्रवाई होगी. दंपति में झगड़े की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. हो सकता है कि दोनों के बीच विवाद शराब की वजह से हुआ हो.

Lok Sabha Election 2024: बागपत में निष्क्रिय पदाधिकारियों को BJP सांसद की दो टूक, कहा- सुधर जाओ वरना हो जाओगे बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget