एक्सप्लोरर

अब्बास अंसारी की सदस्यता जान बूझकर खत्म कराई गई? ओपी राजभर के करीबी रहे नेता का बड़ा दावा

UP News: उत्तर प्रदेश की मऊ सदर से सीट से विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में दो साल की सजा के ऐलान के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई. वहीं अब इस पर विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाए हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट से दो साल की सजा के ऐलान के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई. अब वहां उपचुनाव होना है. हालांकि अभी उपचुनाव को लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वहीं अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता जाने मामले पर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने बड़ा दावा किया है.

मऊ सदर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग चुनाव कराने मूड में है. सरकार में रहने वाले लोग 100 फीसीदी चुनाव कराने को लेकर काम कर रहे हैं, जबकि ये गलत है.

मुस्लिम होने के कारण गई सदस्या?
अब्बास अंसारी के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि, बहुत सारे नेता हैं जिन पर हेट स्पीच के मामले हैं, लेकिन अब्बास अंसारी के मुसलमान होंने के कारण सरकार में रहने वाले नेताओं ने आनन-फानन में उनकी सदस्यता खत्म कराई है. उन्होंने कहा कि रविवार को सचिवालय बंद रहता है लेकिन इन्होंने रविवार को सचिवालय खोलकर उनकी (अब्बास अंसारी) की सदस्यता खत्म कराई है. 

'अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ सपा के लोगों की सदस्यता जा रही है बीजेपी के लोगों की नहीं जा रही है', इस बयान पर कहा है कि, 'अखिलेश यादव कुछ गलत नहीं कह रहे हैं, वह बड़े नेता हैं. ऐसा नहीं है कि वह कोई बात कहें और वह बात हल्की हो.'

चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा- दावेदारी में क्या बुराई
उपचुनाव लड़ने के सवाल पर महेंद्र राजभर ने कहा कि, "जब सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी समाजवादी पार्टी के गठबंधन में है तो मांगने में क्या बुराई है. फैसला हमारी पार्टी के पक्ष में आना और न आना ये बड़े नेता का विषय है. समाजवादी पार्टी जो भी फैसला लेगी, हम उस फैसले के साथ हैं."

इसके साथ ही उन्होने यह भी दावा किया है कि "जब वे साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन से विधानसभा चुनाव लड़े थे, तब मऊ की जनता ने चाहा था कि परिवर्तन हो जाए लेकिन जिनके गठबंधन से चुनाव लड़ा था वही नहीं चाहे की मैं चुनाव जीत जाऊं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget