एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रसाद की नई रेट लिस्ट जारी, श्रद्धालुओं के लिए सुलभ दर्शन शुल्क भी हुआ कम

Kashi Vishwanath Temple Prasad: विशेष तौर पर अब भगवान काशी विश्वनाथ का प्रसाद बाबा को ही चढ़ाया गया बेलपत्र चूर्ण मिलाकर तैयार किया जा रहा है. अब बाबा के प्रसाद को लेकर नई रेट लिस्ट जारी की गई है.

Kashi Vishwanath Temple News: काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब मंदिर प्रशासन द्वारा एक बड़ी राहत प्रदान की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भीड़ से बचने के लिए मिलने वाले सुलभ दर्शन व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालुओं को 250 रुपये ही देना होगा. इससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में सुलभ दर्शन का शुल्क 300 निर्धारित था. काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु सुलभ दर्शन व्यवस्था के माध्यम से बिना कतार में लगे बाबा का दर्शन प्राप्त कर पा रहे थे. आने वाले प्रकाश पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में यह निर्णय उन श्रद्धालुओं के लिए राहत मानी जा रही है जो सुलभ दर्शन व्यवस्था के माध्यम से दर्शन करने का लाभ लेना चाहेंगे. 

मंदिर प्रशासन द्वारा प्रसाद की नई रेट लिस्ट जारी 

दक्षिण भारत के विश्व प्रसिद्ध मंदिर प्रसाद मामले के बाद अब काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा अन्य संस्था को टेंडर ना देकर स्वयं द्वारा पूरी शुद्धता और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए बाबा का प्रसाद तैयार कराया जा रहा है. विशेष तौर पर अब भगवान काशी विश्वनाथ का प्रसाद बाबा को ही चढ़ाया गया बेलपत्र चूर्ण मिलाकर तैयार किया जा रहा है. अब बाबा के प्रसाद को लेकर नई रेट लिस्ट जारी की गई है जिसके अनुसार 200 ग्राम लड्डू 120 रुपये में मिलेगा. मंदिर प्रशासन द्वारा तैयार हो रहे बाबा के प्रसाद में विशेष तौर पर सात्विकता गुणवत्ता और पवित्रता का ध्यान दिया जा रहा है.

मंदिर की व्यवस्थाओं को दिया जा रहा है विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण दिसंबर 2021 में हुआ था इसके बाद से ही देश के साथ-साथ विदेश से भी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है. इसी क्रम में निरंतर काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं और सुलभ दर्शन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को लगातार विस्तार दिया जा रहा है. मंदिर के अलग-अलग प्रवेश मार्ग से श्रद्धालुओं को आसानी से प्रवेश मिलने के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है. ऐसे में सुलभ दर्शन के शुल्क में कटौती और प्रसाद की नई रेट लिस्ट मंदिर प्रशासन के महत्वपूर्ण निर्णय माने जा रहे हैं.

खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 25 अक्टूबर तक भरा जाएगा पर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget