एक्सप्लोरर

करणी सेना के नेता की पोस्ट से मचा बवाल, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में करणी सेना नेता ने सपा सांसद इकरा हसन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद गहराया है. सपा नेताओं ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा के फेसबुक पेज पर हुए एक पोस्ट ने राजनीतिक माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है. इस पोस्ट में कैराना की सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है.

इस टिप्पणी को सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद आपत्तिजनक माना जा रहा है. फेसबुक पर साझा की गई इस पोस्ट में सपा सांसद के खिलाफ हुई टिप्पणी को लेकर सपा में खासी नाराजगी देखी जा रही है.

इस पोस्ट को पेज से डिलीट कर दिया 

सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर एक निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि का यह अपमान है. इस टिप्पणी को लेकर सपा अपना विरोध जताएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगी .

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी के साथ वायरल हुई, तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं तो इस पोस्ट को पेज से डिलीट कर दिया गया. इस पोस्ट पर लोगों ने इस टिप्पणी को महिला विरोधी और सामाजिक सद्भाव को चोट पहुंचाने वाला बताया.

इस संदर्भ में कोई भी लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हुई

वहीं दूसरी ओर योगेंद्र सिंह राणा से जब इस संदर्भ में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका. जिस फेसबुक पेज पर यह पोस्ट किया गया है उस पर योगेंद्र सिंह राणा के ही अन्य पोस्ट मौजूद हैं. 

SP सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि इस संदर्भ में कोई भी लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हुई है. अगर कोई शिकायत आती है, तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

सपा नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

वायरल वीडियो में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा ने सपा सांसद इकरा हसन, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो सकता है.

समाजवादी पार्टी के नेता खुलकर सपा सांसद इकरा हसन के समर्थन में आ गए हैं. सपा नेताओं ने पुलिस में करणी सेना के नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget