एक्सप्लोरर

Exit Poll में पिछड़े तो कर्नाटक के CM बोम्मई को याद आए सीएम योगी, कहा- 'वापस नहीं आएंगे लेकिन...'

Exit Poll 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी के खिलाफ दिख रहे हैं, लेकिन सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने दावा किया है कि वो बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे.

Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के बाद गुरुवार को एग्जिट पोल के आंकड़े आ गए. ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस (Congress) को बढ़त मिलती नजर आ रही है. इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का उदाहरण देते हुए वापसी का दावा किया है. बोम्मई ने कहा कि हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे. 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, "यूपी में एग्ज़िट पोल ने दिखाया था कि योगी जी वापस नहीं आएंगे लेकिन वे आए. कर्नाटक में भी पिछली बार एग्जिट पोल में भाजपा को 80 और कांग्रेस को 107 सीटें दी गई थीं, लेकिन इसका उल्टा हुआ. हमें विश्वास है कि हम बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे." बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद एग्जिट पोल में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है.

Watch: वोटिंग के दौरान BJP विधायक और BSP नेता के बीच झड़प, MLA बोले- डलवाए जा रहे फर्जी वोट

क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
‘एबीपी न्यूज’ और ‘सी वोटर’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को 83 से 95 और जद (एस) को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं. कांग्रेस ने इन पूर्वानुमानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘जैसे जैसे एक्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं यह और स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी धमाकेदार जीत की राह पर है.’ 

इसके अलावा ‘इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया’ ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के साथ 122-140 के बीच सीट मिलने का अनुमान जताया है वहीं बीजेपी को 62-80 के बीच सीटें दी हैं. कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए हुआ मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और निर्वाचन आयोग ने कहा कि रात 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 71.77 फीसदी मतदान हुआ. कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget