करीना ने पोस्टपोन की फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग, जाने क्यो?
इन दिनो उदयपुर में फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग चल रही है और इरफान खान के शेड्यूल के बाद करीना कपूर की शूटिंग शुरु होने वाली थी, लेकिन करीना कपूर ने पोस्टपोन कर दी।

एबीपी गंगा, बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में अपनी आने वाली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इरफान खान की शूटिंग के बाद करीना कपूर खान का शेड्यूल लाइन अप था, लेकिन हर मां के लिए अपने बच्चे के साथ समय बिताना सबसे पहली प्राथमिकता होती है और बॉलीवुड मॉम के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि उन्हें अपने बच्चों के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। लेकिन करीना कपूर खान उन मां की तरह नहीं जिनके पास अपने बच्चों के लिए टाइम नहीं है। करीना कपूर खान के लिए तैमूर अली खान सबसे बड़ी प्राथमिकता है। करीना कपूर खान ने हाल ही में कई प्रोजेक्ट लिए हैं जिसकी शूटिंग के दौरान वह तैमूर अली खान से अक्सर दूर रहती हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक, फिल्म गुडन्यूज और मैग्जीन के फोटोशूट में बिजी होने के चलते करीना बेटे तैमूर को टाइम नहीं दे पाई। इसीलिए उन्होंने फिल्म की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया है। करीना अब मई की बजाय जून में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। वो तैमूर के साथ वक्त बिताना चाहती हैं। तैमूर की प्लेग्रुप की छुट्टियां मई से शुरू होगी। एक बार जब तैमूर की छुट्टी शुरू हो जाएंगी तो करीना जून में जब वह अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के लिए जाएंगी। इस फिल्म में वह कॉप का किरदार निभाती हुई दिखाई देगी। इस फिल्म में इरफान खान मिस्टर चंपक के रूप में होंगे, जो घसीटाराम मिठाई की दुकान के मालिक हैं। फिल्म में इरफान की बेटी का किरदार राधिका मदान निभाएंगी जो पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती हैं। इस फिल्म को होमी अदजानिया निर्देशित कर रहे हैं।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























