एक्सप्लोरर

करहल में फूफा-भतीजे में चुनावी जंग तेज, तेज प्रताप का दावा- 'बीजेपी की होगी सबसे बड़ी हार'

Karhal By Election 2024: करहल उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. वोटिंग की तारीख आगे बढ़ने के बावजूद समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

Karhal Bypoll Election 2024: मैरपुरी की करहल सीट पर समाजवादी पार्टी ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. यहां से सपा ने अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को चुनावी रण में उतारा है. करहल में चुनावी प्रचार के दौरान तेज प्रताप ने भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए. 

सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लड़ाने और भिड़ाने आदत रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को जब कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो उन्होंने हमारे रिश्तेदार को सामने खड़ा कर दिया, लेकिन ये मुकाबला बहुत बड़ा है.

'करहल में बीजेपी-सपा की लड़ाई'
तेज प्रताप यादव ने कहा, "करहल में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच की लड़ाई है, यह लड़ाई न्याय और अन्याय की है." उन्होंने कहा, "यह लड़ाई पिछड़े ,दलित, अल्पसंख्यक को न्याय दिलाने की लड़ाई है, जनता पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी की नियत को समझ चुकी है.

करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि उपचुनाव में करहल से समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से चुनाव जीतकर जाएगी. तेज प्रताप यादव ने कहा,"हमने बीजेपी को हराने का संकल्प लिया है."

तेज प्रताप यादव ने दावा किया उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सबसे बड़ी हार करहल विधानसभा सीट पर होगी. उन्होंने कहा कि यहां के लोग देश की आजादी के बाद से समाजवादी विचारधारा के रहे हैं. सरकार किसी की भी रही हो यहां के लोगों ने हमेशा संघर्ष किया है. सत्ता के खिलाफ अपने हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं. 

'बंटोगे तो कटोगे' पर तंज
इस दौरान तेज प्रताप यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' बयान पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो पोस्टर हैं, वह बांटने का काम करते हैं. 'बटोंगे तो कटोगे' लोगों डराने और धमकाने का काम करती है. 

अपने संबोधन में करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी हमेशा लोगों को जोड़ने का काम करती रही है." उन्होंने कहा कि यहां की जनता वोट के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को जवाब देने का काम करेगी.

करहल में फूफा-भतीजे में जंग
बता दें, इस बार करहल सीट से सपा से तेज प्रताप यादव मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला अपने फूफा और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश यादव से है. अनुजेश यादव बीजेपी के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं. बीएसपी ने यहां से अवनीश शाक्य को प्रत्याशी बनाया है.

ये भी पढ़ें: यूपी के RTO ऑफिस में अब इन लोगों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, तुरंत होंगे सारे काम, मिलेगी खास सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Varanasi News: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, नकदी समेत करोड़ों के गहने ले उड़े चोर, जांच शुरू
वाराणसी में चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, नकदी समेत करोड़ों के गहने ले उड़े चोर, जांच शुरू
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद इलाके में एक्शन तेज, दो और मदरसे सील
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड के बाद इलाके में एक्शन तेज, दो और मदरसे सील
उत्तराखंड: 2027 में BJP के लिए मुसीबत बन सकती हैं ये सीटें, खटीमा से मंगलौर तक चुनौती
उत्तराखंड: 2027 में BJP के लिए मुसीबत बन सकती हैं ये सीटें, खटीमा से मंगलौर तक चुनौती

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget