एक्सप्लोरर

भूत फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, डरावने अंदाज में दिखे विक्की कौशल

विक्की कौशल का मानो काफी गुड लक चल रहा है। द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाने के बाद उनकी झोली में काफी हिट फिल्में आ रही है। इस बार विक्की कौशल इस साल के अंत में हॉरर-थ्रिलर फिल्म में दिखाई देगें।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा| अपनी दमदार एक्टिंग से विक्की कौशल ने इतने कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बना ली है। काफी लंबे समय से खबर आ रही थी की विक्की कौशल हॉरर-थ्रिलर फिल्म में जल्द ही दिखाई देगे। विक्की कौशल ने अपनी सोशल साइट्स पर अपनी आने वाली हॉरर-थ्रिलर फिल्म के पोस्टर को पोस्ट किया। इस पोस्टर की अगर हम बात करें तो इस पोस्टर में विक्की कौशल काफी डरावने दिख रहें है। पोस्टर में जैसे की आप देख सकते है कि विक्की कौशल खिड़की से चीखते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही खिड़की के शिशे पर खुन के दाग भी दिख रहें है। उनका ये पोस्टर वाकई डरावना है। विक्की कौशल ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा 'डर की दुनिया में खो जाओ'। इस फिल्म की बात करें तो ये एक हॉरर फिल्म होगी और फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। खास बात ये है कि फिल्म की कहानी मुंबई के हॉन्टेड शिप की है। जिसे कई पार्ट में रिलीज़ किया जायेगा। ये पहला पार्ट होगा। साथ ही इस फिल्म में विक्की कौशल पहली बार भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। जल्द ही इसको लेकर नई घोषणा हो जाएगे। मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म में विक्की जहां लीड रोल में दिखाई देंगे वहीं भूमि का कैमियो किरदार में दिखाई देंगी। भूत फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, डरावने अंदाज में दिखे विक्की कौशल भूत फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, डरावने अंदाज में दिखे विक्की कौशल करण जौहर का नाम आते ही एक ही इमेज बनती है की वो लव स्टोरी, फैमली या न्यू जनरेशन को लेकर फिल्म बना रहें होगे, क्योकि उनकी धर्मा प्रोडक्शन में इसी तरह की फिल्में बनती है और इसी तरह के इमोशन को लेकर करण फिल्में डायरेक्ट करते हैंष लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है। भूत फिल्म को भानू प्रताप सिंह डायरेक्ट कर रहें है और शशांक खेतान के साथ मिलकर करण जौहर भी प्रोड्यूस करेंगे। करण जौहर ने काफी दिनों से सोशल साइट पर एक सस्पेंस क्रिएट किया हुआ था। जो फिल्म को लेकर था। आखिरकार करण जौहर ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा कर दी। इस घोषणा में फिल्म के टाइटल का खुलासा किया। भूत फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, डरावने अंदाज में दिखे विक्की कौशल भूत फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, डरावने अंदाज में दिखे विक्की कौशल सोशल मीडिया पर करण जौहर ने नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- पेश है भूत-पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप! वोट डालने में पहली, Bps_91 द्वारा निर्देशित सबसे अधिक प्रतिभाशाली @vickykaushal09 अभिनीत। 15 नवंबर, 2019। आपको बता दे फिल्म भूत इस साल 15 नवंबर को रिलीज होगी और ये इस फिल्म का पहला पार्ट होगा। सूत्रो के अनुसार विक्की कौशल भूल भुलैया 2 में दिखाई दे सकते है। भूल भुलैया 2 में भी वो मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। हाल फिलहाल की बात करें तो विक्की करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी दिखाई देंगे। साथ ही साथ वो उधम सिंह की बायोपिक में भी दिखेगें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget