एक्सप्लोरर

Kanpur Factory Fire: कानपुर में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत

Kanpur Shoe Factory Fire: यूपी के कानपुर में जूते की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. इस आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई.

Kanpur Shoe Factory Fire News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. ये आग रविवार रात आठ बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसके बाद फैक्ट्री में रखे कैमिकल और चमड़े ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते चार मंजिला बिल्डिंग धूं-धूकर जलने लगी. आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका. इस आग में पांच लोगों की जिंदा झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई. 

ये जूता फैक्ट्री कानपुर के प्रेम नगर रिहायशी इलाके में बना हुई थी, जहां दुनिया अली नाम के शख्स ने जूता सप्लाई की फैक्ट्री डाल रखी थी. ये फैक्ट्री घर के बेसमेंट में चल रही थी और ऊपरी हिस्से पर दानिश और क़ासिम अपने परिवार के साथ रहते थे. कासिम परिवार के साथ बाहर खाना खाने गया था, जबकि दानिश की पत्नी और तीन बच्चे घर पर ही थी. 

रात करीब आठ बजे फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. इसके बाद फैक्ट्री में रखे कैमिकल और सिलेंडर की वजह से आग तेजी से फैलने लगी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. आग के ग्राउंड फ्लोर तक पहुंची तो दानिश अपनी पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए घर के अंदर भागा, लेकिन फिर आग के अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका.

आसपास के घरों को कराया गया खाली

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड दो दर्जन गाडियां मौके पर पहुंच गईं. आग की भयावहता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए आसपास के घरों को भी खाली करा लिया और इलाके की बिजली भी काट दी गई. रात भर जूता फैक्ट्री धूं-धूकर जलती रही. फैक्ट्री में कैमिकल होने की वजह से आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी. सुबह साढे पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका. फैक्ट्री के अंदर कहीं-कहीं धुआं निकल रहा है.

इस आग में दानिश उसकी पत्नी और तीनों बच्चों की झुलकर मौत हो गई है. NDRF की टीम ने जली लाशों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एडीसीपी सेंट्रल राजेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक पांच  लोगों के शवों को निकाला गया है, जिन्हें बर्निंग यूनिट में भेजा गया है, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

यूपी में अखिलेश यादव को CM बनाने के लिए सामने आया ये समाज, मिशन-27 से पहले पहना दिया 'ताज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget