एक्सप्लोरर

अनोखा है कानपुर का ये स्कूल, ट्रेन के डिब्बे की तरह दिखता है सरकारी विद्यालय, देखें तस्वीरें

यूपी में लंबे समय बाद स्कूल खुल गये हैं. वहीं, बच्चों में स्कूल आने के प्रति रोमांच बढ़ाने के लिये कानपुर शहर के भीतरगांव इलाके में एक रोचक पहल की गई है.

कानपुर: कोरोना काल के बाद उत्तर प्रदेश में लंबे अरसे बाद स्कूल खोल दिये गये हैं. इस बीच कानपुर में एक सरकारी स्कूल को अनोखे तरीके से संवारा गया है. भीतरगांव इलाके में इस स्कूल का ट्रेन के कोच की तरह रंगा गया है. देखने में ये बेहद आकर्षक लग रहा है. जिस तरह रेलगाड़ी के डिब्बे लाल रंग के होते हैं, ठीक उसी तरह लाल रंग से इसकी सजावट की गई है.

स्कूल प्रशासन की अच्छी पहल

कोरोना महामारी की वजह से काफी वक्त से स्कूल बंद चल रहे हैं. लेकिन अब घटते मामलों के बाद सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये स्कूल खोलने के आदेश दिये हैं. बच्चों में स्कूल के प्रति उत्साह जगाने के लिये स्कूल प्रशासन की ये पहल काफी सुर्खियां बटोर रही है. इस परिषदीय विद्यालय में स्कूल के कमरे के दरवाजों को कोच के दरवाजों की तरह पेंट किया गया है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के स्कूलों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है. करीब 11 महीने से खाली पड़ी बेंचों पर अब स्टूडेंट्स नजर आने लगे हैं. प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल फिर से खुल गए हैं. बुधवार को पहले दिन जब स्टूडेंट्स स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरे खिले हुए नजर आए.

किए गए हैं सेफ्टी के इंतजाम

स्कूलों में स्टूडेंट्स की सेफ्टी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. कई स्कूलों ने तो गेट पर ही सैनिटाइजेशन टनल लगाए हैं. इसके अलावा क्लास रूम में बेंच छोटी होने पर एक बेंच पर एक ही स्टूडेंट को बैठाया जा रहा है. लगभग 11 महीने बाद स्कूल आईं कक्षा 7 की स्टूडेंट नव्या और अंजली ने कहा कि इतने समय बाद दोस्तों और टीचर्स से मिलने को लेकर काफी एक्साइटमेंट रहा. कक्षा 6 में पढ़ने वाले बच्चे को लेने पहुंची कीर्ति मिश्र ने कहा कि जब स्कूल खुलने का पता चला तो काफी डर था. सोचा था अभी बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे. लेकिन, फिर स्कूल ने सभी पेरेंट्स को बुलाकर अपनी तैयारी दिखाई तो डर निकल गया और बच्चों को स्कूल भेजा है.

ये भी पढ़ें. विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी वीजा और एयर टिकट देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget