एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में बारिश बनी लोगों के लिए आफत, नहर का बांध टूटने से घरों तक पहुंचा पानी

Kanpur Rain News: कानपुर में बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बिधनू के ग्रामीणों का कहना है कि अभी मौसम साफ नहीं नजर आ रहा है. नहर का पानी जिस गति से बाहर भर रहा है दायरा और भी बढ़ाएगा.

Rain In Kanpur: उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनने लगी है. शहरी इलाकों में मुख्य सड़कों पर जलभराव देखा जा रहा है. वहीं जूही में खुलवा पुल में भरे पानी में डूबकर एक शख्स की मौत हो गई. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से बढ़ी मुसीबतों की खबरें आ रही हैं. बिधनू में बारिश से बढ़े जलस्तर की वजह से नहर का बांध टूट गया. इससे आस-पास सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए. बिधनू कस्बे के कई घरों तक पानी पहुंच गया, जिससे घबराए ग्रामीणों ने नहर विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दी है.

ग्रामीण सुनील धर ने बताया कि अभी बारिश शुरू हुई है. नहर के किनारे कई जगहों पर पटरी की मिट्टी बह गई है. इसे सही कराने की जरूरत है वर्ना जब-जब ज्यादा बारिश से नहर का जलस्तर बढ़ेगा, तब-तब ऐसी समस्या का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों का कहना है कि अभी मौसम साफ नहीं नजर आ रहा है. नहर का पानी जिस गति से बाहर भर रहा है दायरा और भी बढ़ाएगा. ग्रामीण स्वयं भी प्रयास कर जहां-जहां से नहर की पटरी फट गई है, उसे बोरियों में मिट्टी भर कर बांधने कोशिश की लेकिन बहाव तेज होने के चलते वो बेअसर रहा.

नहर के पानी को रोकने के लिए ली जा रही जेसीबी की मदद

बिधनू के रहने वाले राम औतार ने बताया कि नहर विभाग के लोगों को जानकारी दी थी जो मौके पर आ गए हैं और जेसीबी की मदद से नहर के कटान को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. बहाव तेज होने की वजह से और मिट्टी कटान के चलते हम लोग पानी नहीं रोक पाए हैं इसलिए नहर विभाग के कर्मचारी जेसीबी की मदद से नहर के पानी को बाहर आने से रोक रहे हैं. मौके पर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि वह लोग सूचना पाकर पहुंचे हैं. नहर कटान से बहाव तेज है, जिसके चलते आस-पास की मिट्टी को जेसीबी के मध्यम से खोद कर कटान बंद करने का काम कर रहे हैं, जल्दी ही इसे ठीक कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी दलों की बैठक से पहले यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बोला हमला, लगा दिया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget