एक्सप्लोरर

यूपी: रोहिंग्या को लेकर अलर्ट पर कानपुर पुलिस, कमिश्नर ने दिया है अहम आदेश

अवैध रोहिंग्या के मामले में कानपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है. कमिश्नर ने कानपुर पुलिस को लोगों के वैरिफिकेशन करने को कहा है.

Kanpur Police on Alert: लखनऊ में मानव तस्करी में शामिल रोहिंग्या का मामला सामने आने के बाद कानपुर में पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस ने पहचान छिपाकर रह रहे विदेशियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया है.

कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सभी थानेदारों को घनी बस्तियों में चेकिंग अभियान चला कर संदिग्ध लोगों के कागजातों की तस्दीक करने का आदेश दिया है. जिसके बाद पुलिस बस्तियों में जाकर लोगों के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड सहित अन्य कागजों का वैरिफिकेशन कर रही है.

इसके अलावा पिछले दिनों लखनऊ में पकड़े गए दो आतंकियों के तार कानपुर से भी जुड़े हैं. उनके कई मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कई लोगों से पूछताछ की है. इससे पहले भी कानपुर से आतंकियों और पकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसके साथ ही घनी आबादी वाले इलाकों में रोहिंग्या मुसलमानों के छिपे होने के इनपुट मिलते रहे है. ऐसे में कानपुर पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की धरपकड़ का अभियान चलाने का फैसला किया है. 

दिसंबर 2020 में पकड़ा गया था आरोपी
बता दें कि इससे पहले 3 दिसंबर 2020 को चकेरी और नौबस्ता पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले एक आरोपी को पकड़ा था. जांच के दौरान दावा किया गया था कि आरोपी ने रोहिंग्याओं के दस्तावेज भी बनाए थे. एक हफ्ता पहले गोविंद नगर के गुजैनी से भी फर्जी आधार व वोटर आईडी कार्ड बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. एटीएस ने पुलिस से इन दोनों मामले की जानकारी ली है और जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: अवैध शराब को लेकर सख्त योगी सरकार, पुलिस को दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

यूपी: भगत सिंह का किरदार निभाते वक्त 9 साल के शिवम ने गले में डाला फांसी का फंदा, और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
केंद्र सरकार ने कानपुर की इस परियोजना को दी मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
केंद्र सरकार ने कानपुर की इस परियोजना को दी मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
Bahraich News: कतर्नियाघाट में 'इको-टूरिज्म' को बढ़ावा: 2025-26 में 12 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, कई लाखों का राजस्व
कतर्नियाघाट में 'इको-टूरिज्म' को बढ़ावा: 2025-26 में 12 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, कई लाखों का राजस्व

वीडियोज

Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget