एक्सप्लोरर

यूपी: भगत सिंह का किरदार निभाते वक्त 9 साल के शिवम ने गले में डाला फांसी का फंदा, और फिर...

बदायूं में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाते वक्त दुखद हादसा हो गया. 9 साल का शिवम फांसी के फंदे पर लटक गया और उसकी मौत हो गई.

Badaun News: यूपी के बदायूं जिले में कुछ बच्चे 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे. बच्चों में कोई शहीद भगत सिंह बना था तो कोई सुखदेव और राजगुरु. इन क्रांतिकारी वीरों का किरदार निभाते हुए एक ऐसी दुखदायी घटना हो गई जिसके बाद एक घर में मातम पसर गया है. दरअसल, भगत सिंह का किरदार निभा रहा 9 साल का मासूम गले में फांसी का फंदा डाले स्टूल पर खड़ा हो गया था. तभी अचानक स्टूल से बच्चे का पैर फिसल गया और फंदा लगने से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद मासूम के माता-पिता की मानो दुनिया ही उजड़ गई. परिजनों ने अपने लाल का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

दिल दहला देने वाला ये मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बावट गांव का है. 9 साल का शिवम अपने दोस्तों क साथ 15 अगस्त को लेकर तैयारी कर रहा था. उसके माता-पिता खेतों में काम से गए थे. शिवम भगत सिंह का रोल प्ले कर रहा था जबकि उसके दोस्त राजगुरु और सुखदेव का. 

पुलिस को नहीं दी सूचना
इसी दौरान शिवम स्टूल के सहारे खड़ा हो गया और एक फंदा बनाकर अपने गले में डाल दिया. तभी अचानक स्टूल पर से उसका पैर फिसल गया और वह रस्सी में लटक गया, जिसके बाद साथ खेल रहे बच्चे घबरा गए और वहां से भाग गए. कुछ देर बाद जब शिवम की मां आरती घर वापस आई तो उसकी चीखें निकल गई. शिवम की मां और मोहल्ले वासियों ने खेत पर काम कर रहे उसके पिता को बुलाया और फांसी के फंदे से नीचे उतारा. परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना करे बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है.

ये भी पढ़ें:

UBSE 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर करें चेक

यूपी: अवैध शराब को लेकर सख्त योगी सरकार, पुलिस को दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget