एक्सप्लोरर

कानपुर में पकड़ा गया हाईटेक चोर, फ्लाइट से करता था सफर, अलग-अलग शहरों में कर चुका है चोरी

UP News: कानपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से चोरी करता था. पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार किया है.

Kanpur News: कानपुर पुलिस की मुठभेड़ में एक ऐसा शातिर चोर पकड़ में आया है जो आम चोरों की तरह नहीं है बल्कि ये चोर बहुत ही हाई फाई है. इसकी चोरी का अंदाज भी और चोरों से जुदा है क्योंकि ये चोर देश के अलग अलग हिस्सों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. खास बात ये है कि शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए हवाई जहाज से सफर करता था. यह चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर हवाई जहाज से उड़ जाता था. कानपुर के कलक्टर गंज क्षेत्र में चोरी करने जा रहे शातिर चोर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें चोर के पैर में गोली लगी है.

बीकानेर का रहने वाला ये शातिर चोर देश भर में कई बड़ी चोरियों को अंजाम दे चुका है, कई बार चोरी करते पकड़ा भी गया और उसके बाद जेल की हवा भी खाई. जमानत पर बाहर आने के बाद फिर चोरी का सिलसिला शुरू हो जाता था. एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने के लिए चोर हवाई जहाज का सहारा लेता था. एयरपोर्ट से टिकट लेकर उड़ान भरता और फिर चोरी की घटना को अंजाम देता.  इसे पकड़ने में कई बार पुलिस नाकाम साबित हो चुकी है लेकिन आज देर रात इस चोर ने कानपुर में चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई.

दो किलो सोने की कर चुका है चोरी
पुलिस की सटीक जानकारी के मुताबिक कई थानों की फोर्स देर रात इस चोर को पकड़ने के लिए सड़कों पर उतरी और घेराबंदी की. चकमा देकर भाग रहे इस चोर को पुलिस ने पैर गोली मारकर घायल कर दिया और गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचा दिया. पुलिस के मुताबिक पकड़ा शातिर चोर कई बड़ी चोरियों का हिस्सा रहा है, दो किलों सोने की भी चोरी कर चुका है.

पुलिस उपयुक्त पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए इस चोर का तरीका बिल्कुल अलग था. ये चोर मुंबई, हैदराबाद और देश के अलग अलग शहरों में कई बड़ी चोरियां कर चुका है. इसके और भी कुछ साथी है जो इसके साथ चोरी करते हैं. ये हवाई जहाज से यात्रा करता है और जिस शहर में पहुंचता है वहां कई दिनों तक रुककर व्यापारी बनकर बड़े बड़े कारोबारियों के ठिकानों को टारगेट करता था.

पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
इसके बाद फिर जिस कारोबारी या घर में ज्यादा पैसे या चोरी का माल होने की संभावना होती वहीं हांथ साफ कर निकल जाता. इसी तरीके से ये कानपुर भी पहुंचा जहां उसने कलक्टर गंज क्षेत्र में कारोबारियों की दुकानों और घरों को निशाना बनाया था लेकिन पुलिस की सर्विलांस टीम और लोकल इंटेलिजेंस के जरिए इसे पकड़ने के दौरान मुठभेड़ हुई और इसके पैर में गोली लगने से इसे पकड़ लिया गया.

ये भी पढ़ें: 'कुछ लोग अगर सोचते हैं कि...' अबू आजमी के निलंबन पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget