एक्सप्लोरर

Raju Srivastav Death: कानपुर के MP सत्यदेव पचौरी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया गहरा दुख, कही यह बात

कानपुर नगर से सांसद सत्यदेव पचौरी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि दुनिया को हंसाने वाला शख्स आज दुनिया को रुला कर अलविदा कह गया.

UP News: कानपुर (Kanpur) नगर से लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी (Satyadev Pachauri) ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि दुनिया को हंसाने वाला आज रुला कर अलविदा कह गया. कानपुर सांसद ने कहा कि हास्य एक ऐसी विधा है जो अभिनय में सबसे मुश्किल काम माना जाता है, लेकिन राजू ने सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कानपुरिया अंदाज का सजीव मंचन करते हुए अपने हास्य हुनर की अमिट छाप छोड़ी है.

भोजपुरी कलाकारों के लिए बनाया था रास्ता

सत्यदेव पचौरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के चेयरमैन बनकर राजू श्रीवास्तव ने यूपी में फिल्मों निर्माण और यूपी व भोजपुरी कलाकारों के लिए नई राह खोल दी थी. वह परदे पर जितना सहज थे उससे कहीं ज्यादा असल जिंदगी में वह सरल इंसान रहे, हर किसी की मदद के लिए हमेशा आतुर रहते थे. ऐसे व्यक्तित्व की कमी की पूरी नहीं की जा सकती. वह दुनिया को भले अलविदा कह गए पर उनके हास्य व्यंगों के जरिये चिरकाल तक वह अमर हो गए. सांसद पचौरी ने कहा, 'उनके परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति है और राजू के प्रति गहरा दुख हैं. देश की ऐसी अद्भुत विभूति को नमन है.'

Watch: राजू श्रीवास्तव के निधन पर भावुक हुए BJP सांसद रवि किशन, साथ के संघर्ष को यूं किया याद

42 दिन पहले एम्स में कराए गए थे भर्ती

लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. बीते 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज राजू ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके असमय दुनिया से चले जाने से उनके फैन्स में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें -

Raju Srivastava Death: राजू श्रीवास्तव के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, कहा- ऐसे हुनर कम पैदा होते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget