एक्सप्लोरर

Raju Srivastava Death: राजू श्रीवास्तव के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, कहा- ऐसे हुनर कम पैदा होते हैं

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का बुधवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया है. इसपर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दुख जताया है.

Raju Srivastav Passes Away: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का बुधवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया है. वे बीते 41 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थे. 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली (Delhi) के एम्स (AIIMS) में एडमिट करवाया गया. कॉमेडियन के निधन पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दुख जताया है.

अखिलेश यादव ने कहा, "राजू श्रीवास्तव बहुत गरीब परिवार से निकल कर और अपने टैलेंट से देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी. इतने दिनों तक वे लगातार अपने जीवन से लड़ते रहे. इसमें डॉक्टरों का प्रयास रहा होगा. जो बेहतर से बेहतर इलाज मिल सकता था, वो उन्हें मिला. लेकिन इसके बावजूद भी हमने उन्हें खो दिया है. ऐसे कॉमेडियन और हुनर के लिए कम पैदा होते हैं."

UP Politics: सपा के खिलाफ पांच सूत्री एजेंडे पर काम कर रही बीजेपी! विधानसभा में सीएम योगी के जुबानी हमले में दिखी झलक

सपा में शामिल होने के दौर को किया याद
सपा प्रमुख ने कहा, "मुझे याद है कि वो समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे और चुनाव लड़ना चाहते थे. वे बहुत ही साधारण व्यक्ति थे. वे जमीनी चीजों को जानते और पहचानते थे. वे जमीनी बातों को अपने टैलेंट के सहारे लोगों तक पहुंचा देते थे. उन्होंने अपना नाम रौशन किया और यश भारती से सम्मानित रहे, ऐसे लोग कभी-कभी हमारे बीच में आते हैं."

इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "फिल्म जगत में अपने सहज हास्य से एक अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध कॉमेडियन और हमारे अतिप्रिय बीजेपी नेता राजू श्रीवास्तव के के असामयिक निधन से मन व्यथित है. उनका निधन कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें." बता दें राजू श्रीवास्तव बीजेपी में भी शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: सीएम योगी के मुरीद हुए ओम प्रकाश राजभर! इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री की जमकर की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
'अगर हमारे हक में फैसला आ जाए तो प्रशासन...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के भीम आर्मी चीफ
'अगर हमारे हक में फैसला आ जाए तो प्रशासन...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के भीम आर्मी चीफ
वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा
वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा
लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात
लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget