एक्सप्लोरर

Kanpur News: नाबालिग का इंजेक्शन लगाकर रेप, अब दी तेजाब से नहलाने की धमकी, कमिश्नर से लगाई गुहार

Kanpur Minor Girl Rape: आरोपी ने नाबालिग को इंजेक्शन देकर रेप किया. तीन महीने बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है और अब वो पीड़िता को खुलेआम धमकी देता फिर रहा है.

Kanpur Dehat Threat: कानपुर में नाबालिग से रेप पीड़िता को आरोपी ने तेजाब से नहलाने की धमकी दी है. हैरानी की बात है कि इस वारदात को तीन महीने गुजर जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. वहीं आरोपी खुलेआम इस तरह से पीड़िता और उसके परिवारवालों को धमकी दे रहा है. पीड़िता और उसकी अधिवक्ता ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर के पास जाकर इंसाफ की गुहार लगाई है. 

बीते मार्च महीने में नाबालिग पीड़िता ने ट्रांसपोर्टर अर्जुन सिंह नाम के शख्स पर फजलगंज थाने में रेप का केस दर्ज कराया था. तीन माह बीत जाने के बाद भी फजलगंज थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही कर पा रही है, वहीं आरोपी अब बेखौफ होकर पीड़िता को तेजाब से नहलाने की धमकी दे रहा है. परेशान और सहमी हुई पीड़िता ने जब थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस वालों ने भी उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद वो अपने वकील की मदद से पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई. 

इंजेक्शन देकर नाबालिग से रेप
पीड़िता की अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग पीड़िता को इंजेक्शन देकर न सिर्फ प्रताड़ित करता था, बल्कि शारिरिक शोषण भी किया लेकिन उसके रसूख के चलते उसपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. तीन महीने बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है और अब वो खुलेआम धमकी दे रहा है. पीड़िता ने आरोपी जो जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. 

कमिश्नर ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश
पुलिस कमिश्नर ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनके सामने इस तरह का मामला आया है कि आरोपी नाबालिग रेप पीड़िता को धमकी दे रहा है. कमिश्नर ने मामले की शिकायत पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया और फजलगंज पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए है, लेकिन सोचने वाली बात ये है कि महिला संबंधी मामलों में प्रदेश सरकार भले ही लाख सक्रियता दिखाने की कोशिश करे, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली से इसकी हकीकत सामने आ ही जाती है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अमेठी दौरे पर मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- 'लोगों को नहीं मिली कांग्रेस से मदद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget