एक्सप्लोरर

Kanpur IT Raid: कानपुर में 5 दिनों से जारी इनकम टैक्स की रेड खत्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरी

Kanpur news: आयकर विभाग की टीम पिछले 7 महीनों से इनकी ट्रैकिंग कर रही थी, जिसके लिए आईटी ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल किया. इसकी मदद से कई हाई-वैल्यू लेन-देन सामने आ गए.

Kanpur Income Tax Raid: कानपुर में पिछले पांच दिनों से चल रही आयकर विभाग (Income Tax Department) की छापेमारी खत्म हो गई है. जिसमें आयकर विभाग ने 25 करोड़ रुपये की बरामदगी की है. पिछले करीब सात महीनों से लगातार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इनकी ट्रैकिंग कर रहा था, जिसके लिए आईटी ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टूल (Artificial Intelligence Tool) का इस्तेमाल किया. इस टूल की मदद से कई हाई-वैल्यू संदिग्ध लेन-देन निकलकर सामने आए. जब अधिकारी पूरी तरह से पुख्ता हो गए तो कई जगहों पर रेड की गई.

जांच के दौरान आयकर विभाग की टीम को उस वक्त और पुख्ता हो गई जब 2 हजार के नोटों की वापसी के दौर में कुछ अन्य क्लू मिले, जिसके बाद आयकर अधिकारी एक्शन में आए और अपना काम शुरू कर दिया. बीते गुरुवार सुबह सिर्फ कानपुर में ही 17 जगहों पर सर्राफा व्यापारियों और रियल स्टेट कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और एकदम पुख्ता होने के बाद छापे मारे गए. 

छापेमारी में सामने आई ये बात

आयकर विभाग के सूत्रों का दावा है कि राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स, दो फर्मों के जरिए अपना कारोबार संचालित कर रहे थे. दूसरी फर्म राधामोहन पुरुषोत्तम दास प्राइवेट लिमिटेड है. दोनों फर्मों से बड़े पैमाने पर नगद में खरीद-बिक्री की गई. अंतिम रूप से रकम काफी बड़ी होने के आसार हैं. आयकर विभाग की काफी समय से इस पर नजर थी. इस छापेमारी के दौरान करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है.

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पहली बार है जब आयकर विभाग की टीम ने इस तरह ऑर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के जरिेए इनकम टैक्स की चोरी पकड़ी है. इससे पहले ये काम मैनुअली किया जाता था, जिसकी वजह से ऐसे अपराधियों के खिलाफ ट्रेल बनाने में ही काफी समय लग जाता था. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी तकनीक है जिसमें एक एंट्री डालते ही सॉफ्टवेयर पुरानी की गई कई एंट्री की डिटेल देता है और पूरी जानकारी निकलकर सामने आ जाती है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'हिंदुस्तान के मुसलमानों को गले कब लगाएंगे PM मोदी?' रामपुर पहुंचे AAP नेता संजय सिंह का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget