एक्सप्लोरर

UP Politics: 'हिंदुस्तान के मुसलमानों को गले कब लगाएंगे PM मोदी?' रामपुर पहुंचे AAP नेता संजय सिंह का तंज

Rampur News: रामपुर पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मांग की कि सभी पार्टियों का घोषणा पत्र चुनाव आयोग में पंजीकृत होना चाहिए.

UP Politics: आप सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने बीजेपी पर करारा हमला बोला. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र की अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर भी चुटकी ली. संजय सिंह आज रामपुर में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करने पहुंचे थे. उन्होंने नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते चेयरपर्सन और सभासदों की बैठक ली. आप सांसद ने बीजेपी को भारतीय झगड़ा पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी झगड़ा और नफरत कराती है. दुनिया की सबसे बड़ी नफरत की फैक्ट्री को धीरे-धीरे लोग पहचान चुके हैं. पीएम मोदी के जुल्म का अंत होगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मिस्र में जाकर मुसलमानों को गले लगाते हैं. दुबई में जाकर शेखों को गले लगाते हैं. 

'हिंदुस्तान के मुसलमानों को भी गले लगाइए'

संजय सिंह ने कहा कि भारत में भी बहुत सारी अच्छी मस्जिदें बनी हुई हैं. हिंदुस्तान के मुसलमानों को भी गले लगाइए. पता करने की जरूरत है कि अमेरिका और मिस्र की पीएम मोदी की यात्रा से भारत को क्या मिला. संजय सिंह ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि किए गए वादों का क्या हुआ. बीजेपी कितने दिनों में पूरा करेगी. उन्होंने मांग की कि सभी पार्टियों का घोषणा पत्र चुनाव आयोग में पंजीकृत होना चाहिए. चुनाव आयोग को टाइम बाउंड एफिडेविट लेना चाहिए कि वादों को कितने दिनों में पूरा किया जाएगा.

2 जुलाई से 'आप' निकालेगी लालटेन जुलूस

घोषणा के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाकर वोट लेने का हम समर्थन नहीं करते हैं. उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती और बिजली के बढ़े दामों पर संजय सिंह ने बत्ती गुल अभियान चलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि 2 जुलाई से पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में लालटेन जुलूस निकालने जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तुगलकी फरमान आया है. रात में बिजली जलाना 20 फीसद महंगा होगा. उन्होंने कहा कि दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता की जेब काटी जा रही है. आम आदमी पार्टी बीजेपी सरकार के फैसले का सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी. 

UP Politics: क्या सीएम योगी से मुकाबला कर पाएंगे यूपी में राहुल और अखिलेश? 2017 में हुआ था ये हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget