एक्सप्लोरर

यूपी: विकास दुबे के दोस्त जय बाजपेयी और प्रशांत शुक्ला को भेजा गया जेल, विकास को दिए थे 25 कारतूस और 2 लाख रुपये

कानपुर शूटआउट मामले में पुलिस ने विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेई और उसके साथी प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. जय ने विकास दुबे को 2 लाख रूपये नकद और रिवॉल्वर के 25 कारतूस दिए थे.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानुपर जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे के खास सहयोगी जयकांत बाजपेयी और उसके दोस्त को सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद जय बाजपेयी और प्रशांत शुक्ला को चौबेपुर पुलिस ने जेल भेज दिया है. विकास के खजांची जय बाजपेई पर बिकरू गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले से पहले विकास दुबे को 2 लाख रुपये देने और 25 कारतूस सप्लाई करने का आरोप है. पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जयकांत पर आपराधिक साजिश रचने का भी आरोप है.

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जांच में पाया गया कि जयकांत बाजपेयी और उसके दोस्त प्रकाश शुक्ला ने बिकरू कांड से पहले कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घटना को अंजाम देने की साजिश में मदद की थी. बयान में कहा गया है कि एक जुलाई को विकास दुबे ने जयकांत बाजपेयी को फोन किया, इसके बाद उसने अपने साथी प्रशांत शुक्ला के साथ दो जुलाई को बिकरू गांव पहुंचकर विकास दुबे को 2 लाख रूपये नकद और रिवॉल्वर के 25 कारतूस दिए और घटना को अंजाम देने में उसकी सहायता की.

पुलिस ने बयान में आगे बताया कि योजना के मुताबिक बाजपेयी और उसके साथी ने विकास दुबे और उसके गिरोह को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए तीन लग्जरी गाड़ियों का इंतजाम भी किया था. पुलिस की सक्रियता की वजह से तीनों वाहनों को काकादेव थानाक्षेत्र में छोड़ दिया गया था. बयान के मुताबिक सोमवार को पुष्टि के साक्ष्य उपलब्ध होने के बाद दोनों को विभिन्न आपराधिक धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है.

यूपी: विकास दुबे के दोस्त जय बाजपेयी और प्रशांत शुक्ला को भेजा गया जेल, विकास को दिए थे 25 कारतूस और 2 लाख रुपये

गौरतलब है कि दो तीन जुलाई की देर रात कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर उसने हमला कर दिया जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे. मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल भी हुए थे. बाद में पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे भी मारा गया था.

यह भी पढ़ें:

यूपी: नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी, मुठभेड़ में युनुस मलिक नाम का बदमाश गिरफ्तार

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर किया वार, कहा- महामारी से निपटने के बजाय प्रचार में लगी हुई है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget