एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी, मुठभेड़ में युनुस मलिक नाम का बदमाश गिरफ्तार

अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है. इसी कड़ी में नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान युनुस मलिक नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया.

नोएडा: नोएडा में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' लगातार जारी है. इसी कड़ी में नोएडा की फेस-3 थाना पुलिस बदमाशों पर काल बनकर टूट पड़ी. रविवार देर रात एक बार फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान युनुस मलिक नाम का बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया. पकड़े गए बदमाश युनुस पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं. घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से एक मोटर साइकिल और तमंचा बरामद किया गया है. वहीं, फरार बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

दरअसल, देर रात थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-63 जे ब्लॉक पर चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान अपाचे मोटर साइकिल सवार दो शातिर अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. जिसकी पहचान युनुस मलिक निवासी लाल कुंआ थाना कविनगर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई. बदमाश मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है.

जबकि उसका साथी संजू पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश यूनुस को जिला अस्पताल भेजा गया. घायल बदमाश के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटर साइकिल व तमंचा बरामद किया गया. यूनुस पर एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. उसके फरार साथी संजू की तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: नेपाल जा रहा रोमानियाई नागरिक महराजगंज से गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद

यूपी: एक IEMI नंबर पर चल रहे 13 हजार से ज्यादा मोबाइल फोन जल्द हो जाएंगे बंद, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget