एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में रामलला की भक्ति में डूबे डॉक्टर, पर्चे पर Rx की जगह लिख रहे हैं राम का नाम

Kanpur News: कानपुर के डॉक्टरों में भी राम मंदिर को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. यहां के हृदय रोग संस्थान के डॉक्टर अब आरएक्स की जगह राम नाम लिख रहे हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहे हैं. हर कोई राममय दिखाई दे रहा है. इसी कड़ी में कानपुर के हृदय रोग संस्थान कार्डियोलॉजी में अब डॉक्टरों की अनोखी पहल शुरू की है. जो डॉक्टर अब तक मरीज़ों के पर्चे पर आरएक्स लिखकर दवाइयाँ देते थे अब उन पर्चों पर भगवान राम का नाम लिखा जा रहा है. इस अस्पताल के डॉक्टर मरीज़ के पर्चे राम लिखकर दवाई दे रहे हैं. 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े हृदय रोग अस्पताल कानपुर के कार्डियोलॉजी में कार्डिक सर्जन नीरज कुमार ने ये अनोखी पहल की है. नीरज कुमार ने बरसों पुराने चलन और परंपरा बनाकर चले आ रहे डॉक्टर के पर्चे पर आरएक्स लिखे हुए शब्द को हटाकर अब राम नाम शब्द लिखना शुरू कर दिया है. वो मरीज़ों को अपने पर्चे पर आरएक्स की जगह राम नाम से दवाई लिखने की शुरुआत करते हैं. 

जानें- आरएक्स का मतलब
दरअसल डॉक्टरों के पर्चे पर आरएक्स का इस्तेमाल लंबे समय से चलता आ रहा है. आरएक्स का मतलब होता है लेना. इसका मतलब है डॉक्टर आपको दवाई लेने को कह रहे हैं. इसके अलावा इसका एक अर्थ और होता है, ये अर्थ इजिप्ट से जुड़ा है. यहाँ के डॉक्टरों काफ़ी ऊँचा ओहदा दिया गया है. इजिप्ट में होरा देवता को लोग पूजते हैं. होरस देवता की आँखें Rx की तरह होती हैं, जिन्हें स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है. यहीं से इस शब्द का इस्तेमाल दुनियाभर में होता है. कहते हैं कि जब इजिप्ट में कोई बीमार पड़ता है तो यहां के लोग अपने भगवान को याद कर घरों पर आरएक्स की आकृति भी बना लेते थे. 

आरएक्स की जगह राम क्यों?
अस्पताल के पर्चे पर आरएक्स की जगह राम लिखने के पीछे यहां के डॉक्टर का कहना है कि हम उस देश के भगवान और देवता को आरएक्स रूप में अपने देश में अंकित करते थे तो क्यों न हम अपने आराध्य प्रभु रामका नाम पर्ची पर लिखें और  इस नाम को आकार देने में हमने नए रिसर्च किए हैं. 

राम नाम में क्या है अनोखा
डॉक्टर नीरज कुमार ने कहा, आरएक्स की जगह पर भगवान राम के नाम को लिखने में कई योजनाएं बनाई और इस नाम को चयन करने के लिए प्रभु श्री राम के कई अंशो का सहारा भी लिया जैसे की परिचय पर लिखे राम नाम में और शब्द को उनकी आंखों से जोड़ा गया है क्योंकि उनका मानना है कि प्रभु राम की आंखें कमल नयन थी इस नाम में भगवान श्री राम के धनुष की आकृति को भी अंकित किया गया है. साथ ही साथ उनके धनुष के तीर को भी इस राम नाम में अंकित कर डिजाइन किया गया है. 

डॉक्टर नीरज ने कहा, जब राम नाम के पत्थर को पानी में डालने पर तैराया जा सकता है, तो उनका नाम पढ़ने-लिखने और देखने से हमें शक्ति मिलती है और ईश्वर हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget