एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में यात्री प्रतीक्षालय में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पास रखे बैग में मिला ऐसा सामान

Kanpur Crime News: कानपुर देहात में यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई है. युवक पास के ही गांव का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Kanpur Dead Body Found: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव यात्री प्रतिक्षालय में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस, फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए. मृतक युवक की शिनाख्त पास के ही गांव गुलाब पुरवा के नीरज नायक के तौर पर हुई है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये घटना रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा डगराहा गांव के पास बने यात्री प्रतिक्षालय की है, जहां ग्रामीणों और कुछ यात्रियों को एक युवक का शव मिला. उसके पास में एक बैग भी रखा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव के पास रखे बैग की तलाशी ली, जिसमें जहरीली दवा मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

खबर के मुताबिक मृतक युवक नीरज का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद माना जा रहा है कि उसकी मौत की वजह प्रेम प्रसंग या कोई और विवाद हो सकता है. अफवाह ये भी है कि लड़की पक्ष की तरफ से नीरज को मार कर बस स्टॉप पर फेंक दिया गया होगा. हालांकि युवक की मौत पर परिजनों की कोई प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात राजेश पांडेय ने बताया कि नीरज नायक नाम के युवक का शव मिला है. उसके पास सल्फास की गोलियां बरामद हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ सकेगी. उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी. युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है ये पीएम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा.  

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Results: बागपत में बुरी तरह क्यों हारी बीजेपी, सांसद सत्यपाल सिंह ने बताई हैरान करने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget