एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results: बागपत में बुरी तरह क्यों हारी बीजेपी, सांसद सत्यपाल सिंह ने बताई हैरान करने वाली वजह

UP Nikay Chunav Results 2023: बीजेपी सांसद सत्यपाल सिहं ने कहा पार्टी को निचले स्तर पर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था. कई लोग टिकट न मिलने के कारण बागी हो गए, हम हार की समीक्षा कर रहे हैं.

UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी निकाय चुनाव में बागपत जनपद में भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. बागपत में तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में से एक नगर पालिका पर ही बीजेपी को जीत हासिल हो पाई है. बागपत और बड़ौत नगर पालिका के अलावा रटौल, अमीनगर सराय, टटीरी, दोघट व छपरौली नगर पंचायत में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है. यह हाल तो तब है जबकि भाजपा ने अपने मंत्री, सांसद और विधायक को चुनाव मैदान में उतार रखा था. 

बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह ने भी यहां पर निकाय चुनाव की बागडोर संभाली हुई थी, बावजूद इसके पार्टी को इतनी बड़ी पराजय मिली. इस बारे में जब बीजेपी सांसद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी को निचले स्तर पर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था. कई लोग टिकट न मिलने के कारण बागी हो गए थे. हालांकि इसे आने वाले चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है और पार्टी हार के कारणों की समीक्षा करेगी. 

बीजेपी सांसद ने बताई हार की वजह

सत्यपाल सिंह ने कहा, देखिए मैं ये कहना चाहता हूं कि जितने भी लोगों ने भाजपा को वोट दिया है वो मोदी जी और योगी जी को वोट दिया. उनका मैं अभिनंदन व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त करता हूं. मेरा मानना है कि नगर पंचायत और नगर पालिका के चुनावी स्तर पर पार्टी को नहीं आना चाहिए. कई जगह ऐसा हुआ कि हमारी पार्टी के लोगों को जगह-जगह टिकट नहीं मिला तो वे बागी हो गए. कई जगह हमारी पार्टी के लोग ही जीते हैं.

बीजेपी सांसद ने कहा, "हमारा बड़ौत का जो समीकरण था उसे ऐसे मानना चाहिए कि बागपत तो पहले से ही हमारे फेवर में नहीं था, लेकिन बड़ौत के अंदर जिस तरह से वोटिंग किया गया और जिस तरह से हमारे अल्पसंख्यक समुदाय के प्रत्याशी थी उन्होंने जिस तरह विड्रो किया, उससे मामला गड़बड़ा गया. ये कह सकते है कि हमारी पार्टी को जितनी मजबूती से काम करना चाहिए था उसमें कुछ कमी रही होगी. निश्चित रूप से पार्टी उसकी समीक्षा करेगी लेकिन यह आने वाले चुनाव के लिए कोई संकेत या इशारा नहीं है. आने वाले समय में विकास, सुशासन और सुरक्षा के नाम पर वोट करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर सियासी तूफान, RJD को सपा का समर्थन! कहा- 'बाबा के रिश्तेदार मुस्लिम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget