एक्सप्लोरर

Kanpur News: ठंड में ठंडा हुआ ईंट भट्ठा उद्योग, धूप नहीं निकलने से सप्लाई ठप, मालिकों को लाखों का नुकसान

Kanpur Brick News: कानपुर देहात में ईंट भट्ठा उद्योग पर मौसम की मार पड़ी है. कड़ाके की ठंड में भट्ठे पर मजदूर नहीं आ रहे हैं. मालिकों को ठेके पर रखे गए मजदूरों को अलग से वेतन देना पड़ रहा है.

UP News: यूपी समेत उत्तर भारत बीते कई दिनों से भीषण ठंड की चपेट में है. शीतलहर और कोहरे ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. लोग सूर्य के दर्शन करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है. सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. ड्राइवरों को गाड़ी चलाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है. जानवर तक हाड़ कंपा देनेवाली सर्दी से बेहाल हैं. ठंड की मार ईंट भट्ठा के उद्योग पर भी पड़ी है. ईंट भट्ठा के गढ़ कहे जानेवाले कानपुर देहात में कारोबार ठप हो गया है.

ईंट भट्ठा उद्योग पर मौसम की मार

मौसम की मार झेल रहे ईंट कारोबारी लाखों के नुकसान में हैं. 200 ईंट भट्ठा मालिकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है. प्रत्येक भट्ठे से लगभग 15000 ईंटों की सप्लाई प्रतिदिन की जाती है. एक ईंट की लागत लगभग साढ़े पांच रुपए आती है. ऐसे में 200 ईंट भट्ठा के ठंडा होने से कारोबार को नुकसान का अनुमान लगाया जा सकता है. मालिकों को ईंट भट्ठा मजदूरों तक को मेहनताना देने के लाले पड़ गए हैं. ईंट को पकाने में लकड़ी और भूसे का इस्तेमाल होता है.

मांग के बावजूद नहीं सप्लाई ठप 

मालिकों को ईंट की लागत भी नहीं मिल पा रही है. कारोबारी बब्बन शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में कारोबार पूरी तरीके से प्रभावित है. ईंट भट्ठा उद्योग से जुड़े लोग भारी नुकसान में हैं. सर्दी की वजह से मजदूर भट्ठा पर काम करने नहीं आ रहे हैं. धूप नहीं निकलने से काम भी बंद है. ठेके पर लाए गए मजदूरों को बेवजह वेतन देना पड़ रहा है. उन्होंने कहा निर्माण कार्य के लिए ईंटों की मांग बनी हुई है. लेकिन मौसम की मार के चलते ईंट नहीं बन रहे हैं. इसलिए ईंटों की सप्लाई नहीं की जा रही है. 

UP News: बरेली में आवारा सांड का आतंक, बुजर्ग पर किया जानलेवा हमला, पेट में सींग घुसाकर ले ली जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget