एक्सप्लोरर

UP News: बरेली में आवारा सांड का आतंक, बुजर्ग पर किया जानलेवा हमला, पेट में सींग घुसाकर ले ली जान

Bareilly Stray Animals: यूपी के बरेली में एक सांड ने रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला. मृतक के भतीजे ने सरकार से मांग की है कि आवारा पशुओं पर सरकार अंकुश लगाए.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार के शहर में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. बरेली के संजय नगर स्थित सिल्वर स्टेट कॉलोनी मे रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक को एक सांड ने पटक-पटक कर मार डाला. इतना ही नहीं उस सांड ने कई अन्य लोगों पर भी हमला किया, जिसमे चार लोग घायल हो गए. कई बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई. बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने की ये सीसीटीवी वीडियो पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार के शहर की है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 वर्षीय एस पांडेय को एक सांड ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक के भतीजे अतुल शर्मा ने बताया कि बरेली समेत पूरे प्रदेश में आवारा पशुओं का आतंक है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि आवारा पशुओं को सरकार को पकड़वाना चाहिए. आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. उनका कहना है कि फूफा की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया है. 

वहीं इसी कालोनी के अन्य लोगों का भी कहना है कि आवारा पशुओं ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है. विपिन का कहना है की उसी सांड ने उनके ऊपर भी हमला किया, इस हमले में उनका पैर फट गया. इसके अलावा उसने कई बच्चों पर भी हमला किया. बच्चों का कहना है कि उस सांड ने उनको भी दौड़ाया था. किसी तरह भागकर बच्चों ने अपनी जान बचाई. वहीं एक बुजुर्ग अजीत गोयल का कहना है कि उनके ऊपर भी सांड हमला कर चुका है. उन्होंने कहा की नगर निगम कुछ नही करता है. 

आवारा पशुओं को पकड़ने का प्लान तैयार

वहीं इस मामले में आईएएस अधिकारी नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स का कहना है कि कतिपय सूत्रों से यह जानकारी में आया है कि इस प्रकार की घटना हुई है. इसकी जांच हम लोग जरूर करवाएंगे और अगर ऐसा कुछ होता है तो उच्च स्तरीय जांच की जाएगी. इसकी रिस्पांसिबिलिटी जरूर फिक्स होगी और लगातार नगर निगम की तरफ से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है, जो 2 महीने का अभियान चला था उसमें हमने टारगेट से ज्यादा निराश्रित पशुओं को पकड़ा है.

हम आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है कि घटना के 12 घंटे के बाद नगर निगम की टीम सांड को पकड़ने पहुंची है. इसकी हम जांच करवाएंगे और कार्रवाई करेंगे. लगातार हम लोगों का अभियान चल रहा है और हम आवारा पशुओं को पकड़ रहे हैं, लेकिन होता यह है कि कोई बॉर्डर होता नहीं है, जिससे आसपास के इलाकों से भी नगर क्षेत्र में यह पशु आ जाते हैं. उन्होंने कहा कि एक विशेष अभियान के तौर पर पांच स्पेशल टीम लगाई है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी का सच आएगा सामने! हिंदू पक्ष ने मांगी ASI सर्वे रिपोर्ट की कॉपी, कोर्ट में एप्लीकेशन दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget