एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat News: चुनाव के बीच BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में बढ़ा तनाव, जानें पूरा मामला

Kanpur Dehat News: मामूली कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद पूरे कस्बे में तनाव का माहौल पैदा हो गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश नजर आया.

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर 2022 विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार का शोर थम गया है और चुनाव आयोग, प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कर रहा है तो वहीं कानपुर देहात के बीजेपी नेता की जमीनी विवाद के चलते निर्मम हत्या कर दी गई है. कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha )के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेश त्रिपाठी की ट्रस्ट की जमीन पर हुए कब्जे के विवाद को लेकर बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई है.

क्या था मामला
बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश त्रिपाठी का कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुखरायां कस्बे में एक ट्रस्ट की जमीन पर पाल समाज के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था. इसे लेकर देर रात विवाद इतना बढ़ गया की बातों से शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया. मामूली कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद पूरे कस्बे में तनाव का माहौल पैदा हो गया.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान कल, योगी आदित्यनाथ सरकार के इतने मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला

तनाव बढ़ा
हत्या की सूचना पाकर हजारों की तादात में घटनास्थल पर बीजेपी कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए. तनाव इस कदर बढ़ा की हत्या की सूचना पर पहुंची भोगनीपुर थाने की पुलिस के हाथ पांव फूल गए. कई थानों के पुलिस बल को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रण में करने के तमाम प्रयास किए गए. 35 साल के युवा बीजेपी नेता की हत्या से जनपद के बीजेपी कार्यकर्ताओं में इसे लेकर जमकर आक्रोश नजर आया. अमरेश त्रिपाठी का पारिवारिक बैकग्राउंड भी राजनीतिक रहा है. अमरेश के पिता राजेश तिवारी भी भारतीय जनता पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं. 

परिवार का क्या कहना है
हत्या की सूचना पर बढ़ रहे तनाव को देखकर पुलिस और प्रशासन ने मृतक अमरेश का पोस्टमार्टम देर रात ही कराने का फैसला कर लिया और आनन-फानन में स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिवार के लोगों का साफ तौर से कहना है कि उनकी एक जमीन पर घनश्याम पाल नाम का एक शख्स कुछ लोगों के साथ मिलकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था. इसका विरोध बीजेपी नेता अमरेश ने मौके पर पहुंचकर किया और बात इतनी बढ़ गई कि उन लोगों ने अमरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया है. उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Assembly Election 2022 : अमित शाह का यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा, पंजाब में पार्टी के प्रदर्शन पर कही यह बात

एएसपी ने क्या बताया
कानपुर देहात के एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक जमीन के मामले में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था जिसके बाद विवाद बढ़ते हुए कुछ लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने अमरेश त्रिपाठी के साथ हाथापाई की. इसकी वजह से वह चोटिल हो गया और जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले में हत्या के मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget