एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में बिजली बिल ने ली किसान की जान, बेटे ने अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Farmer Suicide: किसान की खुदकुशी मामले में बिजली विभाग ने सफाई दी है. झींझक के जेई करन यादव ने बताया कि पिता ने बेटे को पैसे दिए थे. बिजली बिल अदा करने के बजाय बेटे ने खर्च कर दिया.

UP News: कानपुर देहात में किसान की मौत का कारण बिजली बिल बन गया. मामला रसूलाबाद तहसील के मजरा दिवरा गांव का है. मृतक के बेटे राकेश राजपूत ने झींझक-रसूलाबाद के विद्युत अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने खुदकुशी कर ली. बकाया बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर पर आ धमकते थे. उन्होंने बताया कि रात में भी अधिकारी घर पर पहुंचकर पिता से दुर्व्यवहार करते थे. आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने पर पिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मृतक भगवानदीन राजपूत ने खेत पर निजी नलकूप के लिए सन 2010 में बिजली कनेक्शन लिया था.

बिजली के बकाए बिल ने ली किसान की जान!

2015 में नलकूप खराब होने पर ठीक नहीं करवा पाए. बेटे ने बताया कि पारिवारिक हालात ठीक नहीं थी. लेकिन बिजली बिल हमेशा आता रहा. पिता बकाया बढ़ने से परेशान हो गए. उन्होंने शिकायत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से की. अधिकारियों ने पिता की फरियाद नहीं सुनी. कुछ दिनों बाद  घर पर बिजली का बिल पहुंच गया. अधिकारी बकाया जमा करने का दबाव बनाने लगे. पिता ने जानना चाहा कि बिजली का उपयोग किए बिना बिल कैसे आ रहा है. उन्होंने इंसाफ के लिए जिले के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को चिट्ठी लिख डाली.

विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कारण

कहीं सुनवाई नहीं होने और बिजली विभाग के अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने जिंदगी समाप्त करने का फैसला कर लिया. पिता की मौत से परिवार में मातम पसरा है. झींझक के जेई करन यादव ने बताया प्रकरण की जानकारी विभाग को है. मृतक किसान का बिल 4 लाख 50 हजार के लगभग बना हुआ था. छूट के बाद बकाए को 1 लाख 64 हजार में परिवर्तित कर दिया गया.

बकाया बिल मृतक भगवानदीन को देना था. बिल की राशि मृतक ने बेटे को रखने के लिए दिए थे. बेटे ने अदायगी के लिए रखी राशि को खर्च कर दिया. विवाद में पिता और पुत्र के बीच लड़ाई हुई. गुस्से में पिता ने जहर खाकर जान दे दी. अब किसान की मौत का जिम्मेदार विद्युत विभाग को बताया जा रहा है. बता दें कि किसान ने 9 दिसंबर को जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी. 

Kanpur News: जिंदा बुजुर्ग को गत्ते में भरकर फेंका, मां-बेटे ने नाले से निकाला शव, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget