एक्सप्लोरर

Kanpur News: जिंदा बुजुर्ग को गत्ते में भरकर फेंका, मां-बेटे ने नाले से निकाला शव, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

UP Crime News: बेटे ने पिता की हत्या को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उजागर कर दिया. घटना के बाद 15 दिन पुलिस हरकत में आई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत के साथ शरीर पर चोट की पुष्टि हुई थी.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिंदा बुजुर्ग को गत्ते में भरकर मार डाला गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग गत्ते को उठाकर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो 21 दिसबंर की शाम का है. वरुण विहार इलाके के रहने वाले युवक का कहना है कि जीवित पिता को गत्ते में भरकर फेंक दिया गया था. उन्होंने सीसीटीवी में दिख रहे लोगों पर पिता को नाले में फेंकने का आरोप लगाया है.

जिंदा बुजुर्ग को गत्ते में भरकर मार डाला

पीड़ित बेटे का कहना है कि घटना के दिन पुलिस को जानकारी दे दी गई थी. लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया. बुजुर्ग की पत्नी और बेटे रात को नाले से बुजुर्ग को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. पीड़ित परिवार का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. पिता की तेहरवीं पर बेटे ने घटनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. सोशल मीडिया पर फुटेज वायरल होने के बाद रविवार को पुलिस हरकत में आई.

सीसीटीवी फुटेज से खुल गई हकीकत

पुलिस अधिकारियों ने मौके घटनास्थल पर जांच कर परिजनों से पूछताछ की. टेंट हाउस कर्मचारी 60 वर्षीय सुनील जायसवाल पत्नी पुष्पा, दो बेटे गौतम जायसवाल और वरुण जायसवाल के साथ रहते थे. बेटे गौतम ने बताया कि 21 दिसंबर को पिता घर नहीं लौटे. काफी तलाश के बावजूद पिता का पता नहीं चला. खोजबीन के दौरान किसी ने पिता की चप्पल होने की जानकारी दी. नाले की पुलिया के पास पहुंचने पर अंधेरे में पिता का पता नहीं चला. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

पुलिस ने अंधेरे की बात कह सुबह खोजने का आश्वासन दिया. बेटा मां को लेकर एक बार फिर नाले के पास पहुंचा. दोनों ने नाले में कूदकर टॉर्च की रोशनी के सहारे खोजबीन शुरू की. काफी देर बाद नाले में पिता नजर आए. मां-बेटे बुजुर्ग को नाले से निकालकर अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया. पीड़ित के अनुसार टेंट हाउस संचालक और पुलिस ने बताया था कि नाले में गिरने से सुनील की मौत हुई है.

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

घटना के अगले दिन पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया. रिपोर्ट में पिता की डूबने से मौत की पुष्टी हुई लेकिन शरीर पर कई जगह चोटों के निशान का भी खुलासा हुआ. मृतक के बेटों का शुरू से कहना था कि पिता की हत्या की गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. 15 दिन बाद घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगालने से चौंकानेवाला खुलासा हुआ. दो लोग गत्ते को नाले में फेंकते हुए नजर आते हैं.

रविवार को सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. आनन फानन पुलिस अधिकारियों मौके पर पहुंचकर  जांच पड़ताल की. एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना बर्रा क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग का शव नाले में मिला था. प्रकरण की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

BHU गैंगरेप को लेकर NSUI का BJP पर निशाना, सैंड आर्ट बनाकर पूछा- गिरफ्तारी में क्यों लगे 60 दिन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget