एक्सप्लोरर

कानपुर में CMO VS CMO: डॉ. हरीदत्त दफ्तर में, डॉ. उदयनाथ निरीक्षण पर, सवाल- कब सुलझेगा मामला?

उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर नगर में सीएमओ बनाम सीएमओ आज भी जारी है. डॉक्टर उदयनाथ की नेम प्लेट हट गई है. डॉ हरीदत्त के नाम की पट्टिका लग गई है. एक सीएमओ फील्ड में हैं, तो दूसरे दफ्तर में.

उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर नगर जिले में फिलहाल दो मुख्य चिकित्साधिकारी हैं. कानपुर नगर स्थित सीएमओ के दफ्तर में जहां 9 जुलाई, बुधवार की दोपहर तक डॉक्टर उदयनाथ के नाम की नेमप्लेट लगी थी, अब वहां डॉ. हरीदत्त नेमी के नाम की पट्टिका लग गई है. स्थिति इतनी गजब है कि एक अधिकारी दफ्तर में जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है तो दूसरा फील्ड में निरीक्षण के जरिए अपनी भूमिकाएं अदा कर रहा है. 

CMO डॉ. उदयनाथ 10 जुलाई, गुरुवार को कानपुर नगर में निरीक्षण के लिए निकले. उन्होंने कहा कि DM साहब (IAS जितेंद्र प्रताप सिंह) को सूचित कर दिया है. वहीं डॉक्टर हरीदत्त नेमी सरकारी गाड़ी से दफ्तर आए.

गौरतलब है कि कानपुर नगर उस समय अजीब-ओ-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से बहाली का आदेश लेकर लौटे पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी और वर्तमान डॉ. उदयनाथ एक ही कार्यालय में अलग-अलग कुर्सियों पर बैठ गए. डॉ. नेमी को कुछ सप्ताह पहले जिलाधिकारी से टकराव के बाद शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया था, लेकिन मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनका निलंबन रद्द कर दिया और उन्हें पूर्व पद पर बहाल करने का आदेश दिया. 

जमकर हुई सियासत
इससे पहले इस विवाद में राजनीतिक हस्तक्षेप भी देखने को मिला था, जहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कुछ बीजेपी विधायकों ने डॉ. नेमी का समर्थन किया, जबकि बिठूर के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इन सबके बीच जब मामला ज्यादा बढ़ा तो कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी.

इसके बाद डॉ. हरिदत्त नेमी को मुख्यालय से अटैच कर निलंबित कर दिया था. सपा ने इस मामले को जातीय रंग देते हुए कहा था कि चूंकि डीएम, सीएम के सजातीय हैं, इसलिए उन पर एक्शन न लेते हुए एक दलित अफसर को निशाना बनाया गया.

JPNIC का जिक्र कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- बौखला गए हैं ‘बबुआ’

उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया और तंज कसा था. उन्होंने 9 जुलाई को एक प्रेस वार्ता में कहा था कि इस सरकार में हर जगह झगड़े चल रहे हैं.

सीएमओ कौन?
इन सबके बीच अब सवाल जनता के मन में उठ रहा है कि आखिर सीएमओ है तो कौन है? डॉ. हरीदत्त नेमी या डॉ. उदयनाथ! इस बारे में लखनऊ स्थित उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अभी दोनों लोग इस पद पर हैं. जो भी निर्णय होगा, वह लखनऊ में होगा.

जब डॉक्टर हरीदत्त नेमी ने बुधवार को कार्यभार संभाला तो उन्होंने कहा था कि हाईकोर्ट ने दो आदेश दिया है. एक मेरे निलंबन वापसी का और दूसरा डॉक्टर उदयनाथ के ट्रांसफर पर स्टे का. वहीं डॉक्टर उदयनाथ का अब भी यही कहना है कि मैं सीएमओ हूं. मेरे पास शासन के जरिए कोर्ट का ऑर्डर नहीं आया.

अब यह देखना दिलचस्प है कि यह मामला कैसे सुलझेगा और कब कानपुर नगर के पास 2 नहीं बल्कि जरूरत भर का और सिर्फ 1 मुख्य चिकित्साधिकारी होगा.

Input By : अशोक सिह

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. राहुल राजनीति, शासन-प्रशासन और समकालीन विषयों की खबरों की कवरेज और खबरों एवं घटनाक्रमों के संपादकीय समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राहुल ने अपने करियर की शुरुआत में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क पर भी काम किया है. उनकी विशेष रुचि राजनीतिक खबरों, अपराध से जुड़े मामलों और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में रही है.

राहुल इससे पहले न्यूज़18 हिन्दी, वनइंडिया हिन्दी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज और स्टेट्स कवरेज में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया.

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान राहुल ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बड़े आयोजनों की कवरेज की है, जिनमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024 ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं.

राहुल ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आनुषंगिक महाविद्यालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज से बी.कॉम किया है. इसके अलावा राहुल ने केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, बस्ती से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की. आगे चलकर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत पत्रकारिता में परास्नातक भी किया.

खबरों के अलावा साहित्य और वैचारिक लेखन में भी राहुल की गहरी रुचि है. राहुल हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों जैसे राहुल सांकृत्यायन, यशपाल, मुंशी प्रेमचंद, हजारी प्रसाद द्विवेदी और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के लेखन को विशेष रूप से पढ़ना पसंद करते हैं. इसके साथ ही ओम प्रकाश वाल्मिकी, महादेवी वर्मा, अष्टभुजा शुक्ल, विनोद शुक्ल, दुष्यंत कुमार, रामनाथ सिंह, अदम गोंडवी, राही मासूम रजा, गोपाल दास नीरज की रचनाओं में भी उनकी दिलचस्पी है.

खबरों के लिए राहुल से rahulsa@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget