एक्सप्लोरर

Kanpur News: फरार बीजेपी नेता पर पुलिस ने किया इनाम घोषित, हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताने पहुंचे समर्थक

Kanpur Assault Case: कानपुर में बीजेपी नेता पर इनाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने हंगामा कर दिया. पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने सपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया.

UP News: कानपुर (Kanpur) में फरार बीजेपी नेता पर इनाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का बुधवार शाम घेराव कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सपा के दबाव में काम कर रही है. बीजेपी नेता के समर्थक हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताने पहुंचे थे. उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव के दौरान नारेबाजी भी की. हंगामे की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर सपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस कमिश्नर का घेराव 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के करीबी राकेश तिवारी ने पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बीजेपी नेता के खिलाफ जल्दी इनाम की घोषणा पर सवाल उठाए. भाजपाइयों ने पुलिस कमिश्नर से मामले में निष्पक्ष की कार्रवाई की मांग की. मीडिया से बातचीत में बीजेपी नेता राकेश तिवारी ने कहा कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी के दबाव में जल्दबाजी की है. पुलिस की कार्यशैली से बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हैं. रास्ते में पत्नी के साथ बदतमीजी और बदसलूकी करने पर आरोपी की पिटाई होगी.

मारपीट मामले में फरार पार्षद पति पर इनाम घोषित

उन्होंने चेतावनी दी कि पार्षद पति अंकित शुक्ला को जेल भेजने का अंजाम ठीक नहीं होगा. हजारों बीजेपी कार्यकर्ता भी साथ में जेल जाएंगे. भाजपाइयों के हंगामे की वजह से पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल रहा. संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई चल रही है. पुलिस को दो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. विवेचना में फुटेज को शामिल किया गया है. बीजेपी नेता के समर्थक भी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई चाहते हैं. बता दें कि दवा व्यापारी की बेरहमी से पिटाई मामले में 25-25 हजार का इनाम घोषित होने से बीजेपी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. वार्ड 95 की बीजेपी पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला समेत पांच अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का 'मिशन 80' पर बड़ा दावा, बढ़ जाएंगी I.N.D.I.A गठबंधन की मुश्किलें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget