एक्सप्लोरर

कानपुर में अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का डर? चौक पर बैठे व्यक्ति को दिनदहाड़े मारी गोली

Kanpur Latest News: कानपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं क्योंकि यहां कानून का खौफ मानों खत्म सा हो गया है. यही वजह है कि एक व्यक्ति को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी.

Kanpur Crime News: कानपुर में बढ़ते अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए सरकार दावे कर रही है, लेकिन पुलिस इन दावों को पूरा करने में नाकाम साबित दिख रही है. वारदातें लगातार हो रही हैं और अपराधियों में पुलिस और कानून का खौफ मानों खत्म सा हो गया है.

इसकी एक बानगी कानपुर के सबसे व्यस्त चौराहे नौबस्ता पर देखने को मिला, जहां बीच चौराहे के पास एक युवक को गोली मारकर दिन दहाड़े उड़ा दिया गया और सड़क पल भर में रक्तरंजित हो गई. इस वारदात ने अपराधियों के बढ़ते हौसलों और कानपुर पुलिस के कम होते कद को जाहिर कर रही है. क्योंकि नौबस्ता चौराहा गोली कांड में युवक की जान चली गई और अब मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

दिनदहाड़े युवक को मारी गोली 

कानपुर के नौबस्ता चौराहे पर अचानक से गोली चलने की आवाज ने सड़क के यातायात को थाम दिया. हर और सन्नाटा छा गया.  सड़क पर खून की धारा बहने लगी और सड़क पर दम तोड़ता युवक शिथिल अवस्था में महज सांसे लेता दिख रहा था. कुछ ही पल में सन्नाटे को चीरती हुई आवाज होने लगी और लोग अफरा तफरी में भागने लगे. किसी को समझ नहीं आया कि आखिर गोली क्यों चल गई और दम तोड़ने वाला शख्स जमीन पर रक्तरंजित हालत में पड़ा तड़प रहा था. क्षेत्रीय लोगों ने युवक को ई रिक्शे में उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

गोली चलने से मची भगदड़

दरअसल कानपुर के नौबस्ता चौराहे पर लगभग 50 साल के हरिकीरण चौराहे पर एक स्टूल पर बैठे थे तभी किसी अज्ञात शख्स ने हरिकीरन को गोली मार दी और कुछ ही सेकंड में हरिकिरण जमीन पर गिर गए. खून धारा में बहने लगा और भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि अवैध स्टैंड के वर्चस्व को लेकर हरिकीरण को गोली मारी गई है.

पुलिस ने शुरू की जांच 

वहीं गोलीकांड की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कई दिनों से अवैध स्टैंड के विवाद की बात सामने आ रहे थी, जिसको लेकर हरिकीरण को गोली मारी गई है. इस बात की संभावना जताई जा रही है. मौके पर पुलिस टीम और आलाधिकारी पहुंचे, जिसमें डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार भी थे.

पुलिस ने बताया कि जिस शख्स को गोली लगी उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी और घटना से जुड़े साक्ष्य इकट्ठा कर आरोपी को पकड़ेगी. वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है.

ये भी पढ़ें: Udham Singh Nagar: इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फोन पर युवती से करता था अश्लील बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं...'
राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं कमी रह गई'
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget