एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar: इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फोन पर युवती से करता था अश्लील बातें

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में इश्कबाज पुलिस इंस्पेक्टर ने युवती से फोन पर अश्लील बातचीत की थी. जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर के इश्कबाज इंस्पेक्टर और पंतनगर थाने पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी के निलंबन के बाद अब पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप हैं कि पंतनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर पीड़िता से अश्लील बातें कर रहा था. पंतनगर थाना में पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी ने पंतनगर क्षेत्र की एक युवती से मोबाइल फोन पर अश्लील बातचीत की थीं. जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.  इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डांगी को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थीं. 

थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
पूरे मामले पर उत्तराखंड के डीजीपी ने जांच के आदेश दे दिया था. डीजीपी के आदेश के तुरंत बाद उधम सिंह नगर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर मामले की जांच सीओ निहारिका तोमर को सौंप दीं. सीओ निहारिका तोमर (आईपीएस) ने पीड़िता के आरोपों की प्रारम्भिक जांच कर एक अंतरिम आख्या एसएसपी को प्रेषित की गई. सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पंतनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

कांग्रेस विधायक ने किया था प्रदर्शन
पीड़िता से अश्लील बातचीत करने वाले निलंबित थानाध्यक्ष राजेंद्र डांगी का सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो गया था. जिसके बाद किच्छा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक तिलक राज बेहड़ ने उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात कर पंतनगर थानाध्यक्ष राजेन्द्र डांगी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की अपील की हैं. विधायक तिलक राज बेहड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तीन जुलाई को उधम सिंह नगर पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था.

वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: एटा से पकड़ा गया बाबा का अनुयायी उपेंद्र यादव, सिंतबर में होने वाली सत्संग की कर रहा था तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget