एक्सप्लोरर

कानपुर में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा पर कुत्तों ने किया हमला, बुरी तरह नोंच डाला पूरा चेहरा

Kanpur News: आवारा कुत्तों ने छात्रा को इस कदर काटा कि दाहिनी तरफ का पूरा गाल दो हिस्सों में बंट गया. कुत्तों ने नाक में नोच लिया और चेहरे के साथ ही शरीर में कई जगह काटा.

कानपुर में आवारा कुत्तों का एक दिल दहला देने वाला हमला सामने आया है. श्याम नगर में बीबीए छात्रा पर आवारा कुत्तों ने इस कदर हमला किया कि उसका गाल दो हिस्सों में बंट गया और नाक में भी काट लिया. गाल और नाक पर 17 टांके लगे हैं. छात्रा की चीख सुन मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को डंडा लेकर खदेड़ा तब उसकी जान बच सकी. फिलहाल गंभीर हालत में छात्रा एक-एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

श्याम नगर के मकान नंबर ई-59 केडीए कॉलोनी देहली सुजानपुर रामपुरम फेस-1 में रहने वाले आशुतोष ने बताया कि उनके दिवंगत भाई वीरेंद्र स्वरूप साहू का परिवार उनके साथ रहता है. उनकी 21 साल की भतीजी वैष्णवी साहू एलन हाउस रूमा में बीबीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट है. 20 अगस्त को वह कॉलेज से घर लौट रही थी. मोहल्ले के मुधवन पार्क के पास आवारा कुत्ते का झुंड और बंदरों में झगड़ा हो रहा था. इस दौरान तीन कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसे नोचने लगे. कुत्तों के उसका मुंह और नाक के साथ शरीर पर कई जगह काट लिया.

कुत्तों ने इस कदर काटा कि दाहिनी तरफ का पूरा गाल दो हिस्सों में बंट गया. कुत्तों ने नाक में नोच लिया. चेहरे के साथ ही शरीर में कई जगह काटा. इस कदर हमला किया कि उसकी जान पर बन आई. वह भागी, लेकिन कुत्तों ने उसे दबोचकर गिरा लिया. चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग डंडा लेकर दौड़े तब जाकर उसे किसी तरह छुड़ाया, लेकिन तब तक वह पूरी तरह खून से लथपथ हो चुकी थी. सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे कांशीराम अस्पताल में एडमिट कराया. जहां पर उसके चेहरे पर करीब 17 टांके लगे हैं. इस घटना से आवारा कुत्तों को लेकर इलाके के लोगों में खौफ है. लोगों ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है.

Input By : अशोक सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget