एक्सप्लोरर

कन्नौज स्कूल में हंगामे का खुला राज? बच्चों को बांटे गए थे बिस्किट

कन्नौज के गुगरापुर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 20 अगस्त को स्कूल के प्रधानचार्य कि गाड़ी रोकर विद्यालय गेट में हंगामा शुरू कर दिया था.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुगरापुर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में छात्रों के हंगामे के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. विद्यालय में प्रधानाचार्य को हटाने और कंप्यूटर की पढ़ाई की व्यवस्था को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था. लेकिन शुरुआती जांच के बाद सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. 

जांच के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स छात्रों को बिस्किट बांटता हुआ नजर आ रहा है. वहीं, अधिकारियों के सामने बच्चों ने भी बताया था कि उन्हें बिस्किट दिए गए और कथित तौर पर उन्हें बरगलाकर प्रधानाचार्य के खिलाफ विरोध करने के लिए तैयार किया गया.

यह भी पढ़ें: UP में अखिलेश यूं बढ़ाएंगे कांग्रेस की मुश्किल! INDIA अलायंस में नए दल की एंट्री के संकेत?

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कन्नौज के गुगरापुर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 20 अगस्त को स्कूल के प्रधानचार्य कि गाड़ी रोकर विद्यालय गेट में हंगामा शुरू कर दिया था. छात्रों का आरोप था कि प्रधानाचार्य का व्यवहार ठीक नहीं है और विद्यालय में कंप्यूटर की पढ़ाई की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है. इसी को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य को बदलने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था.

बिस्किट बांटे जाने की बात आई सामने 

मामले की जानकारी मिलते ही बीएसए संदीप कुमार विद्यालय पहुंचे और छात्रों तथा शिक्षकों से बातचीत की. अधिकारियों की पूछताछ में छात्रों ने बिस्किट बांटे जाने की बात बताई. इसके बाद जब शुरुआती जांच आगे बढ़ी तो एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति छात्रों को बिस्किट बांटता हुआ दिखाई दे रहा है.

दो शिक्षकों के बीच विवाद 

अब सवाल उठने लगा कि आखिर बच्चों को बिस्किट किसने बांटे. क्या बिस्किट बांटकर उन्हें विरोध के लिए तैयार किया गया,और क्या विद्यालय के दो शिक्षकों के बीच चल रही कथित खींचतान में बच्चों का इस्तेमाल किया गया, शुरुआती जांच में मामला सिर्फ प्रधानाचार्य के विरोध या कंप्यूटर की पढ़ाई की समस्या तक सीमित नहीं दिखाई दिया. अधिकारियों को बच्चों को कथित तौर पर उकसाए जाने की आशंका नजर आई.

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

मामले की जांच के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.अब पुलिस वीडियो, बच्चों के बयानों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि बच्चों को विरोध के लिए किसने और क्यों तैयार किया था.

मंत्री ने सख्त कार्रवाई की बात कही 

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन अगर छात्रों को बरगलाकर उनसे इस तरह का विरोध कराया गया है तो यह गलत है. मामले की जांच होगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. छात्रों को बरगलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल विद्यालय में स्थिति सामान्य है, लेकिन छात्रों को कथित तौर पर बिस्किट बांटकर विरोध के लिए तैयार करने का वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है. अब पुलिस जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कौन था और क्या वाकई शिक्षकों की आपसी खींचतान में छात्रों  को मोहरा बनाया गया.

यह भी पढ़ें: आरक्षण पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे ने दी BJP को सलाह, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget